Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडneha kakkar tony song candy shop lyrics lollipop brutally trolled on social media people call it vulgar
नेहा कक्कड़ के लॉलीपॉप गाने पर क्यों मचा है हल्ला? ‘अश्लील’ डांस पर बुरी तरह चिढ़े लोग; आपने देखा?

नेहा कक्कड़ के लॉलीपॉप गाने पर क्यों मचा है हल्ला? ‘अश्लील’ डांस पर बुरी तरह चिढ़े लोग; आपने देखा?

संक्षेप:

Candy Shop Song Trolling: सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ के एक गाने पर जबरदस्त हल्ला मचा हुआ है। दरअसल इस गाने के बोल और स्टेप्स देखकर लोग भड़क गए हैं। क्या आपने देखा ये गाना?

Dec 18, 2025 02:12 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ नए गाने कैंडी शॉप पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। वीडियो में नेहा और टोनी लॉलीपॉप गाने पर डांस कर रहे हैं और लोगों को लग रहा है कि गाने के लिरिक्स के साथ इसका डांस भी काफी अश्लील है। लोग लिख रहे हैं कि एक समय में ये लोग माता के भजन गाते थे और अब पैसे के लिए ये सब कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों को नहीं पसंद आया गाना

टोनी और नेहा ने यह गाना 15 दिसंबर को अपलोड किया है। 18 दिसंबर दोपहर तक इस पर 3210421 व्यूज हैं। इसके सिंगर टोनी और नेहा हैं। लोग कमेंट सेक्शन में काफी नेगेटिव फीडबैक लिख रहे हैं। लोगों को गाने के लिरिक्स से लेकर डांस तक सब कुछ वल्गर लग रहा है। एक यूजर ने लिखा है, इतना ऊपर भी नहीं उड़ना चाहिए कि नीचे गिरने पर कंकाल भी ना मिले।

लोगों को याद आए पुराने गाने

एक ने लिखा है, माताजी के भजन से कैंडी शॉप तक का सफर। गाने में पुणे और हरियाणा शब्द यूज किए हैं इस पर भी कुछ लोग लिख रहे हैं कि अश्लील गाने में शहर क्यों घसीट लिए। एक ने लिख हाँ, मुझे माफ कर दीजिए जो मैं ये गाना देखने आया। कुछ लोग नेहा को ढिंचैक पूजा से कंपेयर कर रहे हैं तो ज्यादातर लोगों को ये गाना वल्गर लग रहा है।

क्या हैं लिरिक्स

गाने में नेहा कक्कड़ बोलती हैं, गोइंग टु द कैंडी शॉप, कैंडी शॉप, आई वॉन्ट वन लॉलीपॉप, वॉन्ट टू लॉलीपॉप, आई वॉन्ट थ्री लॉलीपॉप, आई वॉन्ट फोर लॉलीपॉप... लॉलीपॉप

लॉलीपॉप लॉलीपॉप....टोनी कक्कड़ की लाइन्स मराठी में हैं।


ट्विटर पर भी ट्रोलिंग

गाने की ट्रोलिंग X (ट्विटर) पर भी चल रही है। एक ने लिखा है, नेहा कक्कड़ के इस स्टेप से क्या समझा जाए, उनकी मजबूरी है, आज के समाज में ऐसा कंटेंट लोग पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा है, गाना सुनने में ठीक है लेकिन स्टेप्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर जब वही स्टेप्स बच्चों की रील्स तक पहुंच रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।