Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडNeha Kakkad Wore Bra Over Shirt On Airport Now She Trolled For Her Weird Fashion
नेहा कक्कड़ का एयरपोर्ट लुक देख चकराए लोग, ट्रोल्स बोले - ये कौन सा फैशन है कि ब्रा को...

नेहा कक्कड़ का एयरपोर्ट लुक देख चकराए लोग, ट्रोल्स बोले - ये कौन सा फैशन है कि ब्रा को...

संक्षेप:

नेहा सिंगिंग के अलावा अपने फैशन सेंस और डिफरेंट स्टइालिंग के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार नेहा को अपने इसी ड्रेसिंग सेंस की वजह से जमकर ट्रोल भी किया जाता है। ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Nov 22, 2025 06:38 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों की वजह से अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। अपने करियर में नेहा ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वो अपनी सिंगिंग के अलावा अपने फैशन सेंस और डिफरेंट स्टइालिंग के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार नेहा को अपने इसी ड्रेसिंग सेंस की वजह से जमकर ट्रोल भी किया जाता है। ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा का ड्रेसिंग सेंस देख लोगों का दिमाग घूम गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टी-शर्ट के ऊपर पहनी ब्रा

दरअसल, नेहा कक्कड़ हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। ऐसे में उनका एयरपोर्ट लुक देखने लायक था। नेहा को देखकर पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका जाने नहीं दिया। नेहा के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का लूज पैंट और मैचिंग टॉप कैरी किया था। लेकिन इसके साथ नेहा ने टॉप के ऊपर ब्लैक कलर की ब्रा पहनी है। उनके इस लुक को देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया। वहीं, नेहा पैप्स को जमकर पोज देती नजर आ रही हैं।

इसका दिमाग खराब होता जा रहा है

नेहा कक्कड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। वहीं, ज्यादातर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा, 'दिन पर दिन इसका दिमाग खराब होता जा रहा है।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'ये कौन सा नया फैशन आ गया है कि ब्रा ऊपर पहना जा रहा।' एक ने लिखा, 'मैम आप गलती से अंदर का बाहर तो नहीं पहन ली हैं।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।