Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडNeha Dhupia reveals Saif Ali Khan Operates with a Secret Account to Keep an Eye on Opinions
सैफ अली खान चुपचाप रखते हैं सब पर नजर! नेहा धूपिया ने बताया- बना रखा है सीक्रेट अकाउंट

सैफ अली खान चुपचाप रखते हैं सब पर नजर! नेहा धूपिया ने बताया- बना रखा है सीक्रेट अकाउंट

संक्षेप:

Saif Ali Khan: सैफ अली खान सोशल मीडिया पर नजर नहीं आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपने फैंस-फॉलोअर्स और सोशल मीडिया पर लोगों के एक्टिविटी पर पूरी नजर रखते हैं।

Dec 02, 2025 02:02 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने जेहनी सुकून के लिए सोशल मीडिया से दूर ही रहने का फैसला किया है। कुछ बड़े और कामयाब एक्टर्स ने जहां सोशल मीडिया रहने के बाद अपने अकाउंट डिलीट किए तो कुछ ने कभी इंस्टाग्राम और X जैसी जगहों पर अकाउंट बनाया ही नहीं। लेकिन सैफ अली खान ने एक अलग ही रास्ता अख्तियार किया है। वो सोशल मीडिया पर हैं तो सही, लेकिन एक अलग पहचान के साथ, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादातार लोग पहचान ही नहीं पाते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चुपचाप रखते हैं सबके नजरिए पर नजर

नेहा धूपिया ने बताया कि सैफ अली खान इस अकाउंट के जरिए बिना लोगों की नजर में आए लोगों पर नजर रखत हैं और इंडस्ट्री में हो रही हलचल के बारे में जानकारी रखते हैं। नेहा धूपिया ने जूम टीवी के साथ बातचीत में उनकी सैफ अली खान के साथ उस बातचीत को याद किया जिसमें उन्होंने कुछ साल पहले उनसे सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत के बारे में चर्चा की थी। नेहा ने बताया कि सैफ बहुत चुपचाप इस बारे में नजर रखते हैं कि लोग उनके बारे में क्या बातें कर रहे हैं, बावजूद इसके कि उनका सोशल मीडिया पर कोई पब्लिक अकाउंट नहीं है।

सैफ अली खान का है सीक्रेट अकाउंट

नेहा धूपिया ने बताया, "करीब 5-6 साल पहले एक शो के लिए इंटरव्यू के दौरान मैं सैफ से ट्रोलिंग को लेकर बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनका एक प्राइवेट अकाउंट है, और कई बार वो पढ़ते हैं कि उनके बारे में क्या चीजें लिखी जा रही हैं।" सैफ अली खान ने नेहा धूपिया को बताया कि वक्त के साथ चीजें इतनी सख्त होती जाएंगी कि साइबर क्राइम पुलिस लोगों को ढूंढ निकाला करेगी कि वो कहां से क्या लिख रहे हैं। चीजें इस तरह से हो भी रही हैं जहां लोगों को ढूंढा गया है।

मैं अब ढीठ हो चुकी हूं, फर्क नहीं पड़ता

नेहा धूपिया ने ट्रोलिंग को लेकर अन्य तमाम मुद्दों पर भी बात की, जिसमें फीमेल एक्टर्स के खिलाफ AI का मिसयूज करना भी शामिल था। नेहा धूपिया ने कहा, "कुछ एक्ट्रेसेज के साथ हाल में क्या हुआ है, चाहे वो AI का गलत इस्तेमाल करना रहा हो, या फिर चीजें फैलाना रहा हो, चीजें उस तरफ पहुंच रही हैं। मुझे खुशी है कि लोगों को इस बारे में घेरा जा रहा है। मुझे इस सब पर बहुत गुस्सा आता है, लेकिन मैं अब उस पॉइंट तक पहुंच चुकी हूं जहां मैं ढीठ हो चुकी हूं, ‘अब फर्क नहीं पड़ता है।’

ये भी पढ़ें:गौरव खन्ना के सपोर्ट में 'अनुपमा', बोलीं- जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी
ये भी पढ़ें:रणवीर के खिलाफ HJS ने कराई FIR, देवी चामुंडा को फीमेल घोस्ट कहकर फंसे एक्टर
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।