आलिया-रणबीर के साथ रहकर भी सास का नो इंटरफेरेंस रूल, नीतू कपूर बोलीं- बिना बोले नहीं जाती

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नीतू कपूर को ऐसे ही नहीं कूल सास का टैग दिया गया है। वह रियल लाइफ में सच में काफी कूल हैं। नीतू ने बताया कि कैसे एक ही घर में रहने के बावजूद वह बेटे और बहू की लाइफ में दखलअंदाज नहीं करती हैं।

आलिया-रणबीर के साथ रहकर भी सास का नो इंटरफेरेंस रूल, नीतू कपूर बोलीं- बिना बोले नहीं जाती

आलिया भट्ट की सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सब काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उन्हें कूल सास का टैग भी दिया गया है। अब नीतू ने बताया कि क्यों एक ही बिल्डिंग में रहने के बावजूद वह आलिया और रणबीर की लाइफ में इंटरफेयर नहीं करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आलिया और रणबीर की राहा की परवरिश को लेकर तारीफ भी की है।

आलिया-रणबीर की पैरेंटिंग की तारीफ की

नीतू ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, ‘रणबीर क्या शानदार पिता हैं और आलिया भी काफी अच्छी हैं। दोनों ही काफी अच्छे पैरेंट्स हैं। दोनों काफी बिजी होते हैं और काफी कुछ होता है करने के लिए, लेकिन इसके बावजूद दोनों बच्चे के लिए अपना समय निकालते हैं और उसका ध्यान रखते हैं।’

नीतू बोलीं उनकी प्राइवेसी में दखलअंदाजी नहीं करती

नीतू जो एक आलिया और रणबीर के साथ एक ही घर में रहती हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह कभी उनके स्पेस में दखलअंदाज नहीं करती हैं। वह बोलीं, ‘मुझे लगता है जब आपके बच्चों की शादी हो जाती है तो आपको उन्हें छोड़ देना चाहिए। मैं अपने बच्चों के साथ एक ही बिल्डिंग में रहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं कि मैं वहां कहीं भी चली जाऊं जहां मन हो। मैं उन्हें उनका स्पेस देती हूं।’

वह बोलीं, ‘मैं नहीं चाहती कि उन्हें लगे कि उनकी मां हमेशा वहीं बैठी रहती है। उनकी प्राइवेसी में मैं दखलअंदाज नहीं करती। यहां तक कि राहा भी मेरे पास तब आती है जब वह फ्री होती है। मैं बिना बोले ऐसे कभी भी नहीं जाती उनके पास।’

ऋषि कपूर को भी बोलती थी बेटी को ज्यादा कॉल मत करो

नीतू ने यह भी बताया कि जब उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी हुई थी तो तब भी उन्होंने उनकी लाइफ में दखलअंदाज नहीं किया। वह बोलीं, ‘जब रिद्धिमा की शादी हुई तो मैं ऋषि जी को बोलती थी कि उसे रोज कॉल मत करो। मैंने कहा था कि रिद्धिमा की अब शादी हो गई है। भरत भी वहां है, आप ऐसे ही हमेशा उसे कॉल नहीं कर सकते। आपको थोड़ा साइड होना होगा। मैं उन्हें बोलती थी कि आप उन्हें कॉल करो, लेकिन ऐसे ही कभी भी नहीं। उनकी भी लाइफ है।’

आलिया-रणबीर का महंगा घर

बता दें कि आलिया और रणबीर अपने पाली हिल वाले घर में नवंबर 2025 में शिफ्ट हुए हैं। रणबीर, राहा, आलिया के साथ नीतू कपूर भी वहीं रहती हैं। लेकिन सबके अपने-अपने स्पेस हैं यानी नीतू अलग फ्लोर में रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत 250 करोड़ है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।