राहा की परवरिश को लेकर नीतू कपूर की हो जाती है बहू आलिया भट्ट से अनबन, बोलीं- मैं दादी हूं तो मुझे…
आलिया भट्ट का अपनी सास नीतू कपूर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। अब नीतू ने बताया कि कैसे राहा की परवरिश को लेकर उनकी आलिया के साथ बहस हो जाती है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा का काफी ध्यान रखते हैं और कोशिश करते हैं उसे लाइमलाइट से दूर रखें। राहा की दादी नीतू कपूर उसे काफी प्यार करती हैं। अब नीतू ने बताया कि कैसे राहा को लेकर उनकी और आलिया की कभी-कभी बहस हो जाती है।
किस वजह से हो जाती है दोनों के बीच बहस
सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नीतू ने कहा, ‘वह बच्ची के साथ काफी अच्छी हैं। वह उन्हें काफी अच्छी चीजें सिखाती हैं। ना टीवी और ना फालतू की चीज। मैं आलिया से काफी लड़ती हूं कि कम से कम मुझे उसे चॉकलेट तो देने दो एक। लेकिन वह कहती है कि नहीं, आपको पता नहीं कि चीनी उसके लिए अच्छा नहीं है। मैं कहती हूं कि हां ओके, लेकिन मैं दादी हूं तो मुझे उसे थोड़ा बिगाड़ने दो।’
पैरेंटिंग को लेकर आए बदलाव पर बोलीं नीतू
पहले और अब की पैरेंटिंग प्रैक्टिस को लेकर नीतू ने कहा कि काफी चीजें बदल गई हैं। वह बोलीं, ‘आज के समय में काफी अवेयरनेस है। मेरे समय में कोई अवेयरनेस नहीं थी जैसे नो टीवी, नो शुगर। मेरे बच्चे पूरे दिन टीवी देखते थे और खाते थे। वे भगवन दादा और अमर अकबर एंथनी देखते थे खाते वक्त।’
नीतू ने कहा वह दखलअंदाज नहीं करती हैं
नीतू ने कहा कि वह मॉडर्न पैरेंटिंग की काफी रिस्पेक्ट करती हैं। वह बोलीं, ‘टाइम काफी अलग है। मैंने अपना बेस्ट किया अपने टाइम पर और आज के पैरेंट्स अपना बेस्ट कर रहे हैं। उन्हें पता है वे क्या कर रहे हैं। मैं दखलअंदाज नहीं करती हूं। मैं बस अच्छी दादी बनना चाहती हूं और राहा और समारा के साथ अच्छे से रहना चाहती हूं।’
क्या राहा हैं नानी के करीब?
जब उनसे पूछा गया कि क्या बच्चे आमतौर पर अपनी नानी के ज्यादा करीब होते हैं तो नीतू ने कहा, मां अक्सर अपनी मां के बारे में बात करती हैं तो नेचुरली उनके साथ बॉन्ड बन जाता है। लेकिन मैं लकी हूं कि हम साथ रहते हैं। राहा मुझे दीदा बोलती हैं।
नीतू ने कुछ दिन पहले बताया था कि कैसे ऋषि कपूर हमेशा बच्चों से खुद को डिस्टेंस में रखते थे। वह बोली थीं, मेरे पति चाहते थे बच्चों के साथ डिस्टेंस में रहें। वह कहते थे मैं पापा हूं तो मैं बेटे के साथ कैसे फ्रेंडली हो सकता हूं। वह हमेशा बच्चों के साथ डिस्टेंस में रखते थे ताकि बच्चों में डर रहे। जैसे ही वह घर आते थे तो बच्चे अपने कमरे में भाग जाते थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


