नीना गुप्ता बोलीं- भारत में आज भी मर्दों को चाहिए वर्जिन लड़की, बहू सिर पर पल्लू रखकर ससुर के…
नीना गुप्ता बिंदास बोलती हैं। उनसे जब जमाना बदलने की बात की गईं तो बोलीं कि अभी भी कुछ नहीं बदला। पुरुष की पसंद वर्जिन महिला होती है। बहुएं घूंघट करके आज भी ससुर के पैर छूती हैं।

नीना गुप्ता को सोसाइटी में जो कमियां दिखती हैं, उन पर खुलकर बोलती हैं। उन्हें लगता है कि लोग कितनी भी बड़ी बातें करे, भारत कुछ मामलों में बिल्कुल नहीं बदला। नीना ने उदाहरण दिया कि आज भी पुरुष के लिए महिला का वर्जिन होना प्रायॉरिटी है। उन्होंने अपने आसपास के कई उदाहरण दिए जहां शादी के बाद महिलाओं पर अजब-गजब पाबंदियां लगाई जा रही हैं, जैसे साईं बाबा की पूजा ना करना या परिवार की तस्वीर बेडरूम में ना रखना।
महिलाओं से शादी के वक्त क्या देखते हैं पुरुष
नीना गुप्ता शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में थीं। यहां उन्होंने बात की कि पुरुष शादी करते वक्त क्या देखते हैं। नीना बोलीं कि पुरुष सोचते हैं कि लड़की परिवार में ऐडजस्ट हो जाएगी, मां-बाप से अच्छा रिश्ता बनेगा और वर्जिन भी होनी चाहिए। उनसे पूछा गया कि क्या अभी भी ऐसा होता है? तो नीना का जवाब था, क्या बदला है अभी? कहां की बात कर रहे हैं? इंडिया की बात कर रहे हैं ना।
पल्ला डालकर ससुर के पैर छूती है बहू
नीना से बोला गया कि अब तो सब इतना ओपन हो गया। इस पर वह बोलीं, कहां-कहां ओपन हुआ, कौन बोलता है ओपन हुआ? आप कौन से भारतवर्ष की बात कर रहे हैं? हमारे यहां बहुत कुछ नहीं बदला है। हमारे यहां अभी भी सिर पर पल्ला डाल के सुबह ससुर के पैर छूते हैं। हम जो बड़े अच्छे कपड़े पहन के अब आराम से घूमते हैं और कुछ भी बोलते हैं वो इंडिया नहीं है।
नीना ने दिए आसपास के ये दो उदाहरण
नीना बोलीं, मैं ऐसे ही बयान देने के लिए नहीं बोल रही हूं। मैंने ये सब देखा है। एक मेरे फादर की साइड के कोई रिश्तेदार थी। उस लड़की की शादी की मुंबई के लड़के से शादी हुई। मेरे पिता ने एक बार लड़का-लड़की और नके परिवार को अपने घर बुलाया था बात करने के लिए क्योंकि लड़की उस बंदे और उसके परिवार के साथ रहने से मना कर रही थी। लड़की साईं बाबा की पूजा करती थी, वह कमरे में उनकी फोटो रखती थी। उसकी सास चाहती थी कि वह साईं बाबा नहीं बल्कि उन गुरु की तस्वीर कमरे में रखे जिनकी वे लोग पूजा करते थे। नीना ने एक और उदाहरण दिया। बोलीं, 'मेरी भांजी की सास बोलती हैं कि अपने बेड के बगल वाली टेबल पर फैमिली की फोटो मत रखो। हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


