'मैं प्रेग्नेंट हूं...' 67 साल की उम्र में बॉडी-शेमिंग और शादी के सवाल पर बोलीं नीना गुप्ता, 'तुम्हारे बाप का नहीं खाती'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नीना गुप्ता जल्द ही आने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'चुंबक' में नजर आएंगी। ये सीरीज में एक ही इलाके में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी पर आधारित है।

Neena Gupta
बॉडी शेमिंग और शादी के सवाल पर बोलीं नीना गुप्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता शोबिज की दुनिया का एक फेमस चेहरा हैं। आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया। नीना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। जब भी नीना ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किए गए उन्होंने हमेशा ही खुलकर जवाब दिया। हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग, दखल देने वाले रिश्तेदारों और बॉडी-शेमिंग करने वाले लोगों को लेकर पूछे गए सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

'मैं तुम्हारे बाप का तो नहीं खाती'

नीना गुप्ता ने हाल ही में CNN-न्यूज18 को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान नीना ने बताया कि जो लोग उनके लुक और पहनावे के साथ-साथ शादी कब करोगी जैसे सवाल करते हैं उन्हें जवाब देना एक्ट्रेस को बहुत ही अच्छी तरह से आता है। नीना ने इंटरव्यू में पूछा गया कि वह उन रिश्तेदारों या दूसरे लोगों से कैसे निपटती हैं जो यूं ही पूछ लेते हैं, 'आप शादी कब कर रही हैं?' उन्होंने बताया कि ऐसे सवालों के लिए उनके पास हमेशा एक जवाब तैयार रहता है। नीना ने कहा इन सवालों पर मैं सीधा कहती हूं, 'मैं तुम्हारे बाप का तो नहीं खा रही ना, अपने बाप का खा रही हूं। तुम्हें क्या प्रॉब्लम है, शादी करी कि नहीं?'

क्या मैं 60 की उम्र में प्रेग्नेंट हूं?

गुप्ता ने एक घटना भी याद की जब साड़ी पहनने के दौरान कपड़ों की वजह से वो हल्की मोटी दिख रही थी और तभी लोगों ने उनके वजन पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा, 'मैंने साड़ी पहनी थी और उसे यहां ऐसे ठीक किया था, जिससे कमर के पास थोड़ा भारीपन लग रहा था। लोग कहने लगे, 'मेरी उम्र, यानी 60 साल की उम्र में, क्या मैं प्रेग्नेंट हूं?' इस तरह के कमेंट्स से परेशान होने के बजाया नीना गुप्ता ने उन कमेंट्स को बॉडी-शेमिंग का सामना कर रहे दूसरों के लिए एक सीख में बदलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी टीम से लोगों को यह बताने के लिए कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं अपने आस-पास के लोगों को सलाह देती हूं कि अगर कोई आपकी बॉडी-शेमिंग करे, तो उन्हें बता दें कि आप प्रेग्नेंट हैं।'

जल्द नजर आएंगी 'चुंबक' में

नीना गुप्ता जल्द ही आने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'चुंबक' में नजर आएंगी। ये सीरीज में एक ही इलाके में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी पर आधारित है। इसमें देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमित व्यास, मानसी पारेख, सुमित राघवन, संदीप धर, डेलनाज़ ईरानी, अनंत वी. जोशी और अमायरा दस्तूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'चुंबक' को 'हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस' ने बनाया है, जो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे लोकप्रिय शो बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस है। इस सीरीज को आतिश कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि जमनादास (जेडी) मजीठिया और कपाड़िया इसके प्रोड्यूसर हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड67 साल की उम्र में बॉडी-शेमिंग और शादी के सवाल पर बोलीं नीना ने दिया ऐसा जवाब