कल को काम ना मिला तो क्या करेंगे नवाजुद्दीन? सैक्रेड गेम फेम एक्टर ने कहा- मैं जूते बेचकर…

Jan 14, 2026 06:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब पूछा गया कि अगर उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो वह क्या करेंगे? इस सवाल के जवाब में सुनिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्या जवाब दिया।

कल को काम ना मिला तो क्या करेंगे नवाजुद्दीन? सैक्रेड गेम फेम एक्टर ने कहा- मैं जूते बेचकर…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में गिना जाता है जिन्हें फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने स्ट्रगल का एक बहुत लंबा दौर देखा है। उन्होंने कई छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा किया लेकिन कभी घुटने नहीं टेके। आज उन्होंने बॉलीवुड के सबसे हुनरमंद एक्टर्स में गिना जाता है, लेकिन जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा गया कि वो क्या करेंगे अगर कल को उनके पास काम ना हो, तो इस पर नवाज ने सोचने को मजबूर कर देने वाला जवाब दिया।

काम ना मिला तो क्या करेंगे नवाजुद्दीन?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "मैं सच बताऊं अगर मेरे पास कल को काम ना रहा, तो मेरे अंदर इतनी भी कुव्वत नहीं है कि मैं किसी के पास जाकर काम मांग सकूं।" जब समदीश भाटिया ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उनसे पूछा कि क्या उन्हें इसकी वजह से नीचा दिखाया जाना महसूस होता? तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जवाब दिया, "नहीं-नहीं, डिमीनिंग महसूस नहीं होता। मैं ये कह रहा हूं कि मैं काम मांगने नहीं जाऊंगा। मैं अपनी फिल्में, घर बेच कर, सारी चीजें बेच कर फिल्म बना लूंगा।"

नवाज बोले- जूते बेचकर फिल्में बना लूंगा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए यह आत्मसम्मान के सवाल से ज्यादा उनके काम से उनका प्यार भी है। सैक्रेड गेम्स फेम एक्टर ने कहा, "मैं जूते बेच कर फिल्में बना लूंगा। जो भी मेरे पास चीजें हैं वो सब कुछ न्यौछावर कर दूंगा फिल्म बनाने के लिए, लेकिन काम मांगने नहीं जाऊंगा। लेकिन मैं यह किसी से नहीं बोलूंगा कि यार मेरे पास काम नहीं है। मुझे काम दे दो। मैं वो तो नहीं कर सकता अपनी लाइफ में। सॉरी।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनके लिए एक्टिंग करना जरूरी है, जरूरी नहीं है कि वो फिल्मों में ही करें।

'मैं सड़क पर एक्टिंग कर लूंगा लेकिन..'

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम एक्टर ने कहा, "मेरे लिए एक्टिंग करना जरूरी है। जरूरी नहीं कि फिल्मों में करूं। मैं सड़क पर कर लूंगा। मैं ट्रेन में करूंगा। बस के ऊपर करूंगा।" बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ काम करते नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम की भी काफी तारीफ हुई। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।