
'जब वो हॉलीवुड फिल्मों...', इरफान खान संग नवाजुद्दीन सिद्दीकी की थी अनबन?
साल 2013 में फिल्म लंचबॉक्स रिलीज हुई थी। उस वक्त कुछ दावा किया जाता था कि सेट पर इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच अनबन है। अब उन खबरों को लेकर नवाजुद्दीन ने बात की है। उन्होंने इस बात को गलत बताया है।
साल 2013 में आई फिल्म लंच बॉक्स दिवंगत एक्टर इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। उस फिल्म की रिलीज के वक्त ऐसा दावा किया जाता था कि फिल्म के शूट के दौरान इरफान खान और नवाजुद्दीन के बीच अनबन थी। अब नवाजुद्दीन ने उन खबरों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो सब बस खबरें थीं। नवाजुद्दीन के बयान से साफ हो गया है कि उन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी।
इरफान संग अनबन की खबरों पर क्या बोले नवाजुद्दीन
हिंदी रश के साथ खास बातचीत में नवाजुद्दीन ने इरफान खान संग अपने रिश्ते को लेकर बात की।साथ ही, उन्होंने साफ किया कि उनके और इरफान के बीच कोई अनबन नहीं थी। नवाज ने कहा कि वो बस खबरें थीं।
नवाज बोले फिल्म का बजट टाइट था
नवाजुद्दीन से जब उनकी और इरफान खान की अनबन की अफवाहों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वो बस खबरें थीं। मुझे नहीं लगता न्यूज में रिपोर्ट की गई हर चीज सच होती है। हमारी फिल्में ये अफोर्ड नहीं कर सकती हैं। हम बहुत टाइट बजट में वो फिल्म बना रहे थे तो हमारे पास इन फालतू बातों के लिए समय नहीं था।"
इरफान को बड़ा भाई मानते थे नवाजुद्दीन
इरफान संग अपने रिश्ते की बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, “इरफान भाई मेरे सीनियर थे, और हमारा रिश्ता बहुत लंबा है। यहां तक की जब वो हॉलीवुड फिल्मों के लिए तैयारी कर रहे थे, मैं हमेशा उनके साथ होता था। लाइंस पढ़ता था, उन्हें क्यू देता था, ताकि वो रिहर्स कर सकें। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा। मैं उन्हें बड़े भाई की तरह देखता था।”

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




