नव्या नवेली नंदा बोलीं, बच्चन परिवार के सदस्य झगड़ा नहीं करते हैं, वे सिर्फ…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नव्या नवेली नंदा ने बताया कि बच्चन परिवार के सदस्यों के बीच कैसे रिश्ते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वह अपने नाना-नानी (अमिताभ बच्चन और जया बच्चन) के साथ रहती हैं।

amitabh bachchan family

अमिताभ बच्चन की नाती नव्या नवेली नंदा ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके घर का माहौल कैसा होता है। उन्होंने कहा कि उनके घर में सबकी अपनी पर्सनैलिटी है और सबके अपने ओपिनियन है। ऐसे में असहमति होती है, लेकिन कभी भी झगड़ा नहीं होता है। सिर्फ और सिर्फ हेल्दी डिस्कशन होता है।

‘मैं नाना-नानी के साथ रहती हूं’

मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में नव्या नवेली नंदा ने कहा, “मैंने बचपन में अपने नाना-नानी के साथ बहुत समय बिताया है। अब भी बिताती हूं। हम अब भी साथ रहते हैं। हम झगड़ते नहीं हैं, हम हर मुद्दों पर हेल्दी डिस्कशन करते हैं। जिस किसी ने भी मेरे पॉडकास्ट देखे हैं, वह जानता होगा कि हर एपिसोड में मैं, नानी और मम्मी हेल्दी डिस्कशन करते थे।"

‘हमारे वैल्यूज सेम हैं’

नव्या ने आगे कहा, "हैरानी वाली बात ये है कि हमारे बीच झगड़ा नहीं होता है। देखा जाए तो हम तीनों बहुत अलग पर्सनैलिटी वाले लोग हैं और हमारा हर मुद्दे पर ओपिनियन भी होता है, लेकिन हमारे वैल्यूज सेम हैं।"

‘हमने रिस्पेक्ट करना सीखा है’

नव्या ने बताया कि न केवल वह, बल्कि उनके भाई अगस्त्य नंदा और उनकी बहन (अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या) भी सेम वैल्यूज के साथ बड़े हुए हैं। नव्या बोलीं, “हम हमेशा परिवार के बीच में रहे हैं और हमने रिस्पेक्ट करना सीखा है। सिर्फ एक-दूसरे की या लोगों की नहीं, बल्कि हम जो करते हैं और जहां से आते हैं, उसकी भी रिस्पेक्ट करते हैं।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडनव्या नवेली नंदा बोलीं, बच्चन परिवार के सदस्य झगड़ा नहीं करते हैं, वे सिर्फ…