नव्या नवेली नंदा ने ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- मैं सोशल मीडिया पर मिलने वाले फीडबैक से…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • नव्या नवेली नंदा ने बताया कि उनका परिवार उनके हर आईडिया को सपोर्ट करता है। उन्होंने ये भी कहा कि वह इसे अपनी खुशकिस्मती मानती हैं कि उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन नंदा उनके पॉडकास्ट का हिस्सा बनने के लिए राजी हुईं।

नव्या नवेली नंदा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने धमाकेदार इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपनी नानी जया बच्चन, मां श्वेता बच्चन नंदा और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। नव्या ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया बहुत अच्छा लगता है और वह सोशल मीडिया पर मिलने वाले फीडबैक से कभी नाराज नहीं होती हैं।

नव्या के लिए जरूरी है लोगों का फीडबैक 

नव्या ने इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2024 में कहा, “मुझे लगता है कि सोशल मीडिया बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म की वजह से बहुत सारे लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिला है। मैं कभी भी सोशल मीडिया पर मिलने वाले फीडबैक से नाराज नहीं होती हूं। मैं लोगों के लिए ही तो काम करती हूं तो उनसे मिलने वाले फीडबैक से नाराज क्यों होंगी। मैं तो बल्कि उनसे मिलने वाले फीडबैक पर काम करती हूं ताकि मैं बेहतर इंसान बन सकूं।” 

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं नव्या?

नव्या अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए नव्या ने कहा, “मैं इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं कि ट्रोल्स क्या कह रहे हैं। मैं सिर्फ पॉजिटिव फीडबैक पर ध्यान देती हूं और हमेशा फीडबैक से सीखने की कोशिश करती हूं।”

नानी जया और मां श्वेता पर की बात

नव्या ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि उनका परिवार उनके हर क्रेजी आईडिया को सपोर्ट करता है और जब उन्होंने पॉडकास्ट की बात की तो सब पहले दिन से उनके साथ थे। उन्होंने ये भी कहा कि वो इसे अपनी खुशकिस्मती मानती हैं कि उनकी मां और नानी उनके पॉडकास्ट का हिस्सा बनने के लिए राजी हुईं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडनव्या ने ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- मैं सोशल मीडिया पर मिलने वाले फीडबैक से…