दिल्ली से छीना नेशनल फिल्म अवॉर्ड? अब गुजरात में होने का दावा, क्या है सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का 72वां समारोह दिल्ली में आयोजित न होकर गुजरात के केवडिया में होगा। इस पर एक दावा वायरल हो रहा है। पढ़िए उस वायरल दावा का सच।

National Film Festival
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

72वां ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ इस साल गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है। लेकिन क्या ये दावा सही है? आइए बताते हैं।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जब से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत हुई है तब से लेकर अब तक यानी पिछले 72 सालों से यह पुरस्कार वितरण समारोह देश की राजधानी दिल्ली में हुआ है। लेकिन इस बार इसे गुजरात में आयोजित किया जा रहा है।

क्या है सच्चाई?

PIB Fact Check के अनुसार, यह दावा गलत है। आमतौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली में ही होता रहा है, लेकिन अतीत में भी इसे राजधानी से बाहर आयोजित किया जा चुका है। 1970 में 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में किया गया था।

इस बार क्यों बदला स्थान?

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह नीतिगत निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों में भी किया जाए। इसी फैसले के तहत इस बार का समारोह गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जा रहा है।

तो क्या है पूरा सच?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दावा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा है, पूरी तरह भ्रामक है। यह सच है कि इस साल यह आयोजन केवड़िया (गुजरात) में हो रहा है, लेकिन 1970 में चेन्नई के बाद यह दूसरी बार है जब यह समारोह राजधानी से बाहर आयोजित किया जा रहा है।

किन्हें मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार?

रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर’ का अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं, ‘आर्टिकल 370’ को साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ का पुरस्कार साझा करेंगे। बता दें कि ममूटी को चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदिल्ली से छीना नेशनल फिल्म अवॉर्ड? अब गुजरात में होने का दावा, क्या है सच