Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडnaseeruddin shah talks about the biggest torcher of his life
नसीरुद्दीन शाह को पैसों के लिए की गईं फिल्मों का पछतावा, तीन शिफ्ट में काम करना था सजा

नसीरुद्दीन शाह को पैसों के लिए की गईं फिल्मों का पछतावा, तीन शिफ्ट में काम करना था सजा

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 80 और 90 के दशक के उस दौर के बारे में बात की जब उन्हें पैसों के लिए फिल्में करनी पड़ी थीं। एक्टर तीन शिफ्ट में काम कर रहे थे जो थका देने वाला था।

May 19, 2025 05:42 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने एक्टिंग टैलेंट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में स्पर्श, अर्थ, मासूम जैसी दिल छू लेने वाली फिल्में दीं। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब एक्टर को सिर्फ पैसे कमाने के लिए ऐसी भी फिल्मों में काम करना पड़ा जिनका उन्हें आज पछतावा है। एक्टर ने बताया कि 80 और 90 के दशक में उन्होंने तीन शिफ्ट में काम किया। वहीं उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह को ये सब नहीं झेलना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पैसों के लिए कीं फिल्में

हाल में दिए एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "मैंने तीन-तीन शिफ्ट की हैं, और दुनिया में इससे बुरी कोई सजा नहीं हो सकती। एक वक्त था जब मैं सिर्फ पैसों के लिए कई फिल्में कर रहा था। और फिर एहसास हुआ कि ये सब बेकार है। आप एक सेट से दूसरे सेट भाग रहे होते हैं, आधा वक्त सेट पर गप्पे मारने में निकल जाता है।"

रत्ना पाठक शाह को पति से होती है जलन

आगे एक्ट्रेस और नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक शाह ने कहा उन्हें वो दौर नहीं देखना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, "अगर मैं सालों बाद कोई प्रोजेक्ट कर रही हूं तो उसमें चीटिंग नहीं कर सकती। अगर मैं चार-चार शिफ्ट कर रही होती, तो समझ आता कि एक में बस रस्म निभा रही हूं। लेकिन जब दो साल में एक प्ले आता है, तो उसमें दिल से मेहनत करनी चाहिए।" एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें पति नसीरुद्दीन शाह से जलन होती थी। वो कहती हैं, "मुझे बहुत गुस्सा आता था कि काम के आगे मुझे दूसरी जगह दी जाती है। लेकिन अब मुझे इस बात से कोई शिकायत नहीं है। नसीरुद्दीन अपने काम के लिए जिस लेवल का फोकस और जेनरॉसिटी लाते हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है।" नसीर और रत्ना, दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में शामिल हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।