Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडNaseeruddin shah supports Diljit Dosanjh in sardar ji3 controversy says who wants to send him Pakistan should go kailasa
नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत-हानिया का किया सपोर्ट, बोले- मुझे पाकिस्तान भेजने वाले खुद कैलासा जाएं; जुमला पार्टी का...

नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत-हानिया का किया सपोर्ट, बोले- मुझे पाकिस्तान भेजने वाले खुद कैलासा जाएं; जुमला पार्टी का...

संक्षेप:

नसीरुद्दीन शाह ने सरदारजी 3 कॉन्ट्रोवर्सी में दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके कहा है कि लोग दिलजीत पर हमला करने के लिए तैयार थे और मौका मिल गया।

Jun 30, 2025 04:40 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदारजी 3 से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर अब नसीरुद्दीन शाह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है। नसीर ने लिखा है कि दिलजीत हानिया आमिर को फिल्म में लेने के लिए राजी हो गए क्योंकि उनके दिमाग में जहर नहीं भरा था। उन्होंने लिखा है कि वह तो पाकिस्तान में अपने दोस्तों से मिलना-जुलना जारी रखेंगे जो उन्हें पाकिस्तान भेजना चाहता है वो खुद कैलासा चला जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कॉन्ट्रोवर्सी पर भड़के नसीर

नसीरुद्दीन शाह ने फेसबुक पर लिखा है, 'मैं दिलजीत दोसांझ के साथ दृढ़ता से खड़ा हूं। जुमला पार्टी का गंदी हरकतों वाला डिपार्टमेंट उस पर अटैक करने के मौके की तलाश में था। उन्हें लगता है कि आखिरकार वो मौका मिल गया। वह फिल्म की कास्टिंग के लिए जिम्मेदार नहीं था बल्कि डायरेक्टर था। लेकिन कोई नहीं जानता कि डायरेक्टर कौन है जबकि दिलजीत को दुनिया जानती है और वह कास्ट के लिए राजी हो गया क्योंकि उसका दिमाग जहर से नहीं भरा है। ये गुंडे चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच पर्सनल बातचीत भी बंद हो जाए। मेरे कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त वहां हैं और कोई मुझे उनसे मिलने से और उनके लिए प्यार भेजने से नहीं रोक सकता। जो लोग मुझे कहना चाहते हैं 'पाकिस्तान चले जाओ' मेरा उनको जवाब है, 'कैलासा चले जाओ।'

क्या बोले लोग

नसीर के पोस्ट पर लोग काफी कुछ लिख रहे हैं। एक ने लिखा है, ज्ञान के लिए धन्यवाद लेकिन उनके को-एक्टर ने भारत विरोधी और भारतीय सेना विरोधी बयान दिए हैं और उन लोगों को यह फिल्म बॉयकॉट करने का अधिकार है। एक ने लिखा है, दिलजीत का सपोर्ट भले कीजिए लेकिन पहलगाम अटैक के वक्त पाकिस्तानी एक्टर जो बोले हैं उसे पढ़ लीजिए। कुछ लोग नसीरुद्दीन शाह के सपोर्ट में भी लिख रहे हैं। एक ने लिखा है, नसीरुद्दीन शाह आप एकदम सही हैं लेकिन ये बताइए, क्या भारत में आर्टिस्ट्स की कमी है? कास्टिंग के लिए पाकिस्तान पर निर्भर रहना कायराना है। अपने शुभचिंतकों से मिलना और दूसरे देश के साथ शूटिंग करना अलग चीजें हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।