‘मैं गुस्से में खौल रहा हूं’, भड़के नसीरुद्दीन शाह; कहा- सरकार से बस इतना कहूंगा, सब याद रखा जाएगा
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कड़े शब्दों में सरकार की आलोचना की है। बात करते वक्त नसीरुद्दीन इमोशनल हो गए और कहा कि उनका स्टूडेंट्स को पूरा सपोर्ट है।

नसीरुद्दीन शाह ने 20 जुलाई को चलो संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर पहली बार बात की। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों की कड़े शब्दों में आलोचना की और इमोशनल होकर कहा कि वो बच्चों के साथ हैं।
‘एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे तो…’
नसीरुद्दीन ने कहा, ‘मैं दो बातें अर्ज करना चाहता हूं। पहली बात तो ये कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई (मार्गदर्शन) करे तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने। पढ़ाई करने के बावजूद मैंने जो अभिनय के बारे में सीखा है, वो उन बच्चों से सीखा है जिन्हें सिखाने की कोशिश मैंने की है।'
‘मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं’
उन्होंने आगे कहा, 'मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं उन्हें दुआएं देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं। इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं कि ये देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह ज़ुल्म का बर्ताव किया जा रहा है। उन गुंडों के हाथों जो मुझे अमेरिका के एजेंट्स की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर।’
‘हम आपके साथ हैं’
उन्होंने आगे कहा, ‘इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारे। बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है। बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप लड़ रहे हों, मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वो उम्मीद और उजागर हो गई है। आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहें, हम आपके साथ हैं। और इस मुल्क की हुकूमत (सरकार) को बस मैं इतना कहना चाहता हूं, सब याद रखा जाएगा।’
प्रोटेस्ट में हुए थे एक्टर?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि नसीरुद्दीन और उनके बेटे, विवान और इमाद, सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। हालांकि, असल में, ये क्लिप मुंबई के रीगल सिनेमा में एक मूवी स्क्रीनिंग की थी।
मुंबई तक फैला प्रोटेस्ट
प्रोटेस्ट सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं हैं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सपोर्टर भी मुंबई की सड़कों पर उतर आए हैं। किसी भी तरह की अशांति को रोकने के लिए, मुंबई पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त तक पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, जुलूस निकालने, लाउडस्पीकर बजाने और आतिशबाजी करने पर रोक लगा दी है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

