
नरगिस दत्त की ‘मदर इंडिया’ थी रीमेक, ओरिजिनल फिल्म में गोविंदा के पिता ने किया था लीड रोल
नरगिस दत्त की फिल्म मदर इंडिया उनकी पहचान बन गई थी। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि मदर इंडिया इस दूसरी हिंदी फिल्म की रीमेक थी। पहली फिल्म में गोविंदा के पिता ने निभाया था लीड रोल। बाद में बनी मदर इंडिया।
साल 1957 में आई नरगिस दत्त और सुनील दत्त की फिल्म मदर इंडिया भारतीय फिल्मों और सभ्यता की पहचान मानी जाती है। लेकिन कम ही लोग ये जानते हैं कि मदर इंडिया एक रीमेक फिल्म थी। 1940 में आई फिल्म महबूब खान की ही फिल्म औरत को दोबारा नए नाम और किरदारों के साथ स्क्रीन पर उतारा गया था जिसका नाम मदर इंडिया रखा गया। फिल्म औरत और मदर इंडिया की कहानी एक देश की असल औरत को पेश करते हुए लिखी गई थी। फिल्म की वो औरत जो सपने भी देखती है, मुश्किल वक्त में अकेले अपने बच्चों का पालन करती है, समाज की बुरी नजर से खुद को बचाती है और जब कुछ गलत हो तो आवाज भी उठाती है।
रीमेक थी नरगिस दत्त की मदर इंडिया
महबूब खान के मिये मदर इंडिया की कहानी बेहद खास थी। इसलिए उन्होंने 1940 में फिल्म को बनाकर रिलीज कर दिया था। उस समय फिल्म में सरदार अख्तर ने नरगिस दत्त का किरदार निभाया था। खास बात ये है कि फिल्म औरत में गोविंदा के पिता भी लीड रोल में थे। उन्होंने मदर इंडिया में राजकुमार का किरदार स्क्रीन पर निभाया था। हालांकि, औरत बॉक्स ऑफिस सफल नहीं हो सकी। दोनों फिल्मों के अगर पोस्टर को देखा जाए तो औरत में एक महिला मटका सिर पर रखे हुए पानी भरने का काम करती दिख रही है, वहीं मदर इंडिया में नरगिस का किरदार हल के साथ किसानी करता दिख रहा है। महबूब खान की भारत की महिलाओं की असली स्थिति को इन दो पोस्टर से समझा रहे थे।

ऑस्कर के लिए हुई थी नॉमिनेट
लेकिन शायद महबूब खान जानते थे कि उनकी इस कहानी में इतना दम है कि ये बॉक्स ऑफिस के साथ लोगों की सोच को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने इस कहानी को नए चेहरों और नए नाम के साथ दोबारा पेश किया। इस बार नाम मदर इंडिया था और लीड किरदारों में नरगिस दत्त, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार जैसे एक्टर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। मदर इंडिया पहली ऐसी फिल्म थी जो फॉरेन लैंग्वेज केटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। इसके अलावा दुनियाभर में जो पहचान और प्यार मिला वो अलग। मदर इंडिया एक्ट्रेस नरगिस दत्त की पहचान बन गई। इस फिल्म के बाद उन्हें कई बड़ी फिल्में ऑफर हुई।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




