नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित आज करने वाले थे शूट, अब उनकी जगह लेगी यह एक्ट्रेस

लाइव हिन्दुस्तान
share

गुरुवार 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का निधन हो गया है। नाना का निधन गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक्टर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह सदमे में हैं।

Nana Patekar madhuri dixit
28 साल माधुरी दीक्षित संग इस शो में नजर आने वाले थे नाना पाटेकर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। नाना के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान का दिया है। गुरुवार 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का निधन हो गया है। नाना का निधन गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक्टर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह सदमे में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नाना ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन में माधुरी दीक्षित के साथ नाना पाटेकर नजर आने वाले थे।

9 अक्टूबर को होना था शूट

नाना पाटेकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोडपती’ में नजर आने वाले थे। नाना पाटेकर को 9 अक्टूबर को ‘कोण होणार करोडपती’ का शूट करना था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। शूट के पहले 8 अक्टूबर को एक्टर की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई। इस शो का हिस्सा बनने के लिए नाना काफी एक्साइटेड थे। वहीं, नाना को माधुरी के साथ हॉट सीट पर देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला था, लेकिन ये सपना ही रह गया।

नाना के निधन के बाद इस एक्ट्रेस ने ली शो में उनकी जगह

नाना पाटेकर के निधन के बाद ‘कोण होणार करोडपती’ में सोनाली बेंद्रे ओपनिंग एपिसोड के लिए सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। माधुरी और सोनाली ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।आपको बता दें कि 1998 की फिल्म 'वजूद' के बाद माधुरी दीक्षित के साथ उनका रीयूनियन होता। वहीं माधुरी पहली बार इस तरह के शो को होस्ट कर रही हैं।

अब तक 7 सीजन आ चुके

‘कोण होणार करोडपती’ का प्रीमियर सोमवार, 12 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। ‘कोण होणार करोडपती’ के अब तक 7 सीजन आ चुके हैं। माधुरी दीक्षित शो के 8वें सीजन में बतौर होस्ट नजर आएंगी। शो के शुरू के दो सीजन में सचिन खेडेकर ने होस्ट किया था। इसके बाद स्वप्निल जोशी ने सीजन 3, नागराज मंजुले ने सीजन 4 और सचिन खेडेकर ने फिर से पांचवें, छठे, सातवें सीजन को होस्ट किया था। वहीं, अब ये कमान माधुरी दीक्षित की हाथों में जा रही है।

नाना के निधन पर माधुरी ने शेयर किया था इमोशन नोट

'वजूद' फिल्म में नाना के साथ काम कर चुकीं माधुरी ने उनके निधन के बाद एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा, 'एक महान कलाकार, एक दमदार व्यक्तित्व और एक अविस्मरणीय आवाज़... नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक अनमोल और दिग्गज कलाकार को खो दिया है। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडनाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित आज करने वाले थे शूट, अब उनकी जगह लेगी यह एक्ट्रेस