नाना पाटेकर की टॉप 7 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में, 8.8 वाली ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लाई थी सैलाब

लाइव हिन्दुस्तान
share

नाना ने अपने करियर में कई सुपरहिट और आईकॉनिक फिल्में दी हैं। आज हम आपको नाना पाटेकर की टॉप 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDb पर हाई रेटिंग मिली है।

Nana Patekar Top 7 Highest IMDb Rating movies List
नाना पाटेकर की टॉप 7 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। नाना के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। नाना पाटेकर का निधन गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित नाना के घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया है। नाना ने अपने करियर में कई सुपरहिट और आईकॉनिक फिल्में दी हैं। आज हम आपको नाना पाटेकर की टॉप 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDb पर हाई रेटिंग मिली है। तो चलिए जानते हैं नंबर-1 कौन सी फिल्म है।

नटसम्राट

नाना पाटेकर की फिल्म नटसम्राट साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म मराठी प्ले 'नट सम्राट' पर बेस्ड है। फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा विक्रम गोखले, मृणमयी देशपांडे, सुनील बर्वे, मेधा मांजरेकर, अजीत परब जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। 'नटसम्राट' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 46 करोड़ की कमाई की थी। कोईमोई के अनुसार फिल्म ने इंडिया में 39 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट सिर्फ 7 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सैलाब ला दिया था। फिल्म को नाना पाटेकर ने ही प्रोड्यूस किया था। IMDb पर 'नटसम्राट' को 8.8/10 रेटिंग मिली है।

हेमलकसा

नाना की हाई रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'हेमलकसा' है। साल 2014 में आई ये एक मराठी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। इसमें नाना पाटेकर ने डॉक्टर प्रकाश आमटे की भूमिका निभाई थी। फिल्म उनके जीवन और आदिवासी समुदाय के लिए किए गए काम पर आधारित है। IMDb पर फिल्म की रेटिंग 8.7/10 है।

देऊल

2011 की मराठी फिल्म 'देऊल' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। मूवी में नाना के रोल ने हर किसी का दिल जीता था। फिल्म एक गांव और वहां भगवान के प्रकट होने के विश्वास के इर्द-गिर्द घूमती है। नाना पाटेकर ने इसमें भाऊ गलांडे की भूमिका निभाई है। IMDb पर इसकी रेटिंग 8.3/10 है।

सिंहासन

नाना की एक और मराठी फिल्म 'सिंहासन' साल 1979 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सिंहासन राजनीति और सत्ता के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में महाराष्ट्र की राजनीति और सत्ता के लिए होने वाली खींचतान को दिखाया गया है। IMDb पर इसे 8.3/10 की रेटिंग मिली है।

प्रहार

नाना पाटेकर की बॉलीवुड फिल्म 'प्रहार: द फाइनल अटैक' साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थी। नाना पाटेकर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ इसका निर्देशन भी किया था। IMDb पर इसकी रेटिंग 8.0/10 है।

सलाम बॉम्बे!

'सलाम बॉम्बे!' फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। मूवी में इरफान खान, रघुबीर यादव जैसे कलाकार अहम किरदार में थे। मूवी को IMDb पर 7.9/10 की रेटिंग मिली है। इसमें नाना पाटेकर ने बाबा गोलब का किरदार निभाया था।

परिंदा

नाना की फिल्म 'परिंदा' में उनके साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और अनुपम खेर जैसे कलाकार थे। इस क्राइम ड्रामा में नाना पाटेकर का अन्ना का किरदार काफी चर्चित रहा। वहीं, 'परिंदा' की IMDb रेटिंग 7.8/10 है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडनाना पाटेकर की टॉप 7 हाई रेटिंग फिल्में,8.8 वाली मूवी बॉक्स ऑफिस पर लाई थी सैलाब