मैं तुझे मारूंगा… नाना पाटेकर ने क्यों लगाई पंकज त्रिपाठी की डांट? खुद बताया पुराना किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नाना पाटेकर का कहना है कि एक्टर को अपनी वैल्यू पता होनी चाहिए और उस हिसाब से ही रोल चुनने चाहिए। उन्होंने पंकज त्रिपाठी का उदाहरण देते हुए बताया कि वह रजनीकांत की वजह से छोटा रोल करने के लिए राजी हो गए थे।

nana patekar pankaj tripathi

नाना पाटेकर का मानना है कि एक्टर्स को अपनी अहमियत पता होनी चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि एक्टर को रोल भी उसी हिसाब से चुनने चाहिए। उन्होंने पंकज त्रिपाठी से जुड़ा एक किस्सा बताया। नाना ने कहा कि पंकज त्रिपाठी एक फिल्म में छोटा सा रोल करने के लिए सिर्फ इसलिए राजी हो गए थे कि उसमें रजनीकांत हैं। नाना को जब पता लगा तो पंकज त्रिपाठी की डांट लगाई

नाना बोले- मारूंगा तुझे

नाना पाटेकर न्यूज18 से बात कर रहे थे। उन्होंने वो दिन याद किया जब रजनीकांत की फिल्म काला के सेट पर उन्हें पंकज त्रिपाठी दिखे। नाना बोले, 'काला नाम की फिल्म कर रहा था रजनीकांत अन्ना के साथ। पंकज त्रिपाठी एक बहुत छोटा सा कोई पुलिस अफसर का रोल कर रहा था। मैंने देखा और मैंने कहा, 'पंकज तू यहां क्या कर रहा है?' तो कहता है, 'एक छोटा सा रोल है।' मैंने कहा, 'तू ऐसा रोल क्यों करता है?' तो कहता, 'नहीं आप हैं, अन्ना हैं, आप लोगों के साथ काम करना था।' मैंने कहा, 'तू बहुत बड़ा एक्टर है। हमारे साथ काम करके तू बड़ा नहीं होगा, तू पहले से ही बड़ा है। दोबारा कभी ऐसा रोल किया ना मैं मारूंगा तुझे।'

नहीं गिरानी चाहिए वैल्यू

नाना पाटेकर ने कहा कि उन्हें लगता है कि परफॉर्मर्स को अपने टैलेंट पर भरोसा होना चाहिए और अपनी क्षमता से मैच ना करने वाले रोल लेकर अपनी वैल्यू नहीं गिरानी चाहिए।

पंकज त्रिपाठी का डेब्यू

पंकज त्रिपाठी की पहली फिल्म रन थी जो 2004 में आई थी। इस मूवी में उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद उन्हें कई छोटे-मोटे रोल मिलते रहे। 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में सुल्तान कुरैशी के रोल ने उनकी किस्मत बदल दी।

रख ली थीं मनोज बाजपेयी की चप्पलें

मनोज बाजपेयी कलाकारों का काफी सम्मान करते हैं। वह एक किस्सा बता चुके हैं जब पटना को होटल में काम करते थे। उन्होंने बताया था कि एक बार मनोज बाजपेयी वहां रुकने आए और अपनी हवाई चप्पल भूल गए। पंकज ने वो चप्पलें उठाकर अपने पास रख ली थीं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।