तनुश्री दत्ता के विवादित बयानों पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने दे दिया जवाब, बोले- ऐसे लोगों को...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने एक्टर को लेकर हैरान करने वाले कुछ विवादित बयान दिए हैं। उनके इस विवादित बयानों पर अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Malhar Patekar Slams Tanushree Datta
तनुश्री दत्ता को मल्हार पाटेकर का जवाब

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को गोवा में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया, लेकिन एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन को लेकर एक के बाद एक विवादित बयान दिए। अब इन बयानों पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने चुप्पी तोड़ी है।

तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे मल्हार का जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में बिना नाम लिए मल्हार ने तनुश्री दत्ता के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी। उन्होंने कहा, "बिना किसी का नाम लिए, मैं कहना चाहूंगा कि जिस केस को लोग अनावश्यक रूप से उठा रहे हैं वो पहले ही खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से क्लियर हुआ है, केस खत्म हो चुका है; फिर भी बोल रहे। ऐसे लोगों को मैं उनको कुछ नहीं बोलूंगा, जो सच है वही रहेगा, भगवान उनका भला करे। मैं ये कहना चाहूंगा।"

ये भी पढ़ें: 'सुशांत को परेशान करके मार डाला', नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने निकाली भड़ास

तनुश्री ने नाना पाटेकर के लिए किया था ईवल डेड शब्द का इस्तेमाल

जब नाना पाटेकर के निधन की खबर आई थी उस दिन तनुश्री दत्ता लखनऊ में एक इवेंट के लिए जा रही थीं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके नाना पाटेकर के लिए ईवल डेड शब्द का इस्तेमाल किया था।

नाना के निधन को एक्ट्रेस ने बताया था चमत्कार

तनुश्री दत्ता के जब इस बयान की आलोचना हुई तो उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया और उस वीडियो में नाना पाटेकर को लेकर और भी ज्यादा विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर की मौत उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: मौत का मतलब संत बन जाना है? सोना ने किया तनुश्री दत्ता को सपोर्ट, नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं- मरने से किसी के…

नाना पाटेकर को लेकर दिए विवादित बयान

उन्होंने नाना पाटेकर को शैतान तक कहा था। तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर वही इंसान है जिसने वाराणसी में एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया था। फिर मीडिया में बोला कि वो शूटिंग का हिस्सा था। बाद में बच्चे ने सच बताया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की बहुत सारी हिरोइनों के साथ नाना पाटेकर ने मारपीट की है। उन्होंने नाना पाटेकर को शैतान कहकर बुलाया।

ये भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का वो विवाद, जिसने हिला दिया था बॉलीवुड; एक्ट्रेस बोलीं- मौत के बाद भी नहीं करेंगी माफ

कैसे हुआ था नाना पाटेकर का निधन?

8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर के निधन की खबर आई। अपने पिता के निधन के बारे में बात करते हुए मल्हार ने बताया कि उनके पिता उस दिन गोवा में थे। उन्होंने कहा, "मेरा कजिन प्रसाद, जो उनके इंडस्ट्री से जुड़े काम देखता है, उसे पापा ने मुंबई भेजा हुआ था क्योंकि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ कौन बनेगा करोड़पति शूट करना था। मेरे पिता ऐसे इंसान थे, जो किसी को परेशान नहीं करना चाहते थे। जब उन्हें बेचैनी फील हुई तो उन्होंने पहले मैसेज किया, कुछ समय बाद फोन किया। परिवार के सदस्य तुरंत उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मैं उस वक्त पुणे में था। सुबह करीब 5 बजे मां का फोन आया, उसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं। ऐसा लगा मेरे आसपास की पूरी दुनिया थम गई हो।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडतनुश्री के विवादित बयानों पर नाना पाटेकर के बेटे ने दिया जवाब; 'ऐसे लोगों को…'