Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की पत्नी कहां हैं, क्या करता है उनका छोटा बेटा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आइए आपको बताते हैं कि नाना पाटेकर के परिवार में अब कौन-कौन है।

Nana Patekar Family
नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है?

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका और सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

Nana Patekar Death: जब नाना पाटेकर ने किसान परिवारों के लिए छोड़ दी थी 1.5 करोड़ की कार!

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं?

नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलकांति पाटेकर था। दोनों की शादी 1978 में हुई थी। नीलकांति बैंक में अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी थीं और थिएटर से भी जुड़ी रही थीं। अभिनय में उनकी खास दिलचस्पी थी और उन्होंने मराठी थिएटर में काम किया था। शादी के बाद भी उन्होंने नाना के संघर्ष के दौर में उनका साथ दिया। हालांकि, बाद में दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। नाना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि अलग रहने के बावजूद दोनों के बीच सम्मान और अच्छे रिश्ते बने रहे।

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर

नाना पाटेकर और नीलकांति पाटेकर के बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है। मल्हार फिल्ममेकिंग से जुड़े हुए हैं और अपने पिता के प्रोडक्शन से जुड़े काम भी संभालते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर मिलने के बाद वह गोवा के लिए रवाना हुए।

नाना पाटेकर बनने वाले थे 'खलनायक', मेकर्स ने इसलिए रिप्लेस कर संजय दत्त को दिया रोल, जानिए वजह

नाना पाटेकर के बड़े बेटे की दो साल की उम्र में मौत

नाना पाटेकर और नीलकांति का एक और बेटा था, जिसका नाम दुर्वासा था। दुर्वासा का बचपन में ही बीमारी के कारण निधन हो गया था। वह करीब ढाई साल के थे। नाना ने कई मौकों पर अपने इस बेटे को खोने के दर्द के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि बेटे की छोटी सी जिंदगी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडनाना पाटेकर की पत्नी कहां हैं, क्या करता है उनका छोटा बेटा?