पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ किया गया विदा
Nana Patekar Death News: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव, पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव लाया गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नाना पाटेकर का निधन हो गया है, आज उनका अंतिम संस्कार होगा
| लाइव हिन्दुस्तान |
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। एक्टर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव, पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में किया गया। नाना को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एक्टर के पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवी एक्टर के परिवार से मिले और श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Nana Patekar Death : नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
नाना पाटेकर के निधन पर अनिल कपूर बुरी तरह से टूट गए हैं। उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दुख जताया है। एक्टर ने लिखा, 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया... पहले सतीश और अब मेरा नान्या। नान्या तू अचानक बहुत जल्दी चला गया। दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार, हमें छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चला गया। बहुत मिस करूंगा तुझे। लाइफ में सेट पर, फोन पर बड़े पर्दे पर।'
Nana Patekar Death : फैंस ने लगाए 'अमर रहे अमर रहे, नाना साहेब अमर रहे' के नारे लगाए
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देते हुए, उनके फैंस ओर अनुयायियों ने 'अमर रहे अमर रहे, नाना साहेब अमर रहे' के नारे लगाए।
Nana Patekar Death : राजकीय सम्मान के साथ विदा हुआ नाना पाटेकर
गुरुवार को पुणे के डोंजे गांव में स्थित अपने फार्महाउस पर दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
Nana Patekar Death : पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, परिवार और दोस्तों ने नम आखों से दी विदाई
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो चुका है। परिवार और दोस्तों ने नम आखों से दी विदाई।
Nana Patekar Death :नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे सेलेब्स
पुणे में नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार के लिए फिल्ममेकर अनीस बज्मी, एक्टर-डायरेक्टर प्रवीण तरडे, प्रसाद ओक, सुशांत शेलार, सिंगर राहुल देशपांडे और अन्य लोग पहुंचे हैं।
Nana Patekar Death :जैकी श्रॉफ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डोंजे गांव पहुंचे
नाना पाटेकर के सालों पुराने दोस्त और एक्टर जैकी श्रॉफ उनके निधन से काफी दुखी हैं। अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए जैकी उनके डोंजे गांव पहुंचे।
Nana Patekar Death : एक्टर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा
दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव, पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव लाया गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Nana Patekar Death : नाना पाटेकर की फैमिली से मिले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पुणे एयरपोर्ट पर दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत एक्टर को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री को नाना पाटेकर की पत्नी और बेटे से बात करते हुए भी देखा गया।
Nana Patekar Death : नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे के लिए हुआ रवाना
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे के लिए रवाना हो चुका है। एक्टर के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो चुकी है।
Nana Patekar Death : अभिनेता के पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार जल्द ही उनके पैतृक गांव - पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में किया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के साथ-साथ राज्य कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
Nana Patekar Death : गोवा में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया एक्टर का पार्थिव शरीर
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा। लेकिन इसके पहले गोवा में भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया था, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई थी।
Nana Patekar Death : उर्मिला मातोंडकर ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि
उर्मिला मातोंडकर ने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, 'एक लेजेंड... बेहतरीन एक्टर और सबसे बढ़कर, अपनी मिट्टी के सच्चे सपूत।' उर्मिका ने आगे लिखा, 'खुशकिस्मत हूं कि मैं उन्हें बचपन से जानती हूं। बहुत कम लोग ही उनकी तरह मिसाल बनने वाली जिंदगी जी पाते हैं। आपकी कमी खलेगी, आपकी यादें हमेशा साथ रहेंगी... आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।'
Nana Patekar Death : सलमान खान ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि
सलमान खान ने नाना को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फोटो शेयर की है और लिखा, ‘नाना आपकी आत्मा को शांति मिले भाऊ’।
Nana Patekar Death : नाना का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे के लिए हुआ रवाना
नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को गोवा से पुणे से लाया जा रहा है। नॉर्थ गोवा के मोपा स्थित मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सजी-धजी एम्बुलेंस में ले जाने से पहले, पार्थिव शरीर को 20 मिनट के लिए 'दर्शन' के लिए रखा गया था।
Nana Patekar Death : अजय देवगन बोले आपकी कमी हमेशा रहेगी
अजय देवगन जिन्होंने नाना पाटेकर के साथ अपहरण और राजनीति फिल्म में काम किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बहुत कम लोग होते हैं जो हमें हंसाते, रुलाते और गुस्सा दिलाते थे जैसे नाना करते थे। उनकी मौजूदगी काफी पावरफुल थी। उनकी परफॉर्मेंस कभी भूली नहीं जा सकती। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।'
Nana Patekar News : नाना को कर रहे गांव वाले याद, बताया कैसे एक्टर करते थे मदद
नाना के गांव के श्रीकांत ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘जब मुझे ये पता चला तो मैं पहले डॉक्टर के पास गया और अपना ब्ल्ड प्रेशर चेक करवाया और फिर यहां आया। मैं उनके घर के सामने रहता हूं। उन्होंने मेरी काफी मदद की है। जब मेरी पत्नी का निधन हुआ था 2013 में तब नाना ने मुझे काफी हिम्मत दी थी और मेरे बच्चों की परवरिश में मेरी मदद की थी जो उस वक्त काफी छोटे थे। वह मेरे लिए भाई से बढ़कर थे।’
Nana Patekar Death अल्लू अर्जुन ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि
अल्लू अर्जुन ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘पाथ ब्रेकिंग आर्टिस्ट...इंस्पीरेशनल एक्टर...रस्टिक परफॉर्मर। एनर्जेटिक और पोएटिक। इंडियन सिनेमा के सबसे अलग जेम। उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। ओम शांति।’
Nana Patekar News: गोवा में लोगों ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर ने कहा था- मैं फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हूं
नाना पाटेकर ने केबीसी के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन से कहा था, “मैं फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हूं। मैं यहां आता हूं, काम करता हूं और चला जाता हूं। मैं यहां कभी पार्टियों में भी नहीं गया। मैं गांव का आदमी हूं और हमेशा वैसा ही रहूंगा। मुझे वहां अच्छा लगता है। मुझे ऐसा लगता है जैसे मुझे अपना बचपन वापस मिल गया हो।”
Nana Patekar Death News: शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि
शाहरुख खान ने लिखा, “जब मैं उनसे पहली बार मिला, तो उनके रौब और अपनी झिझक के मारे अपने बालों में उँगलियाँ घुमाने लगा। उन्होंने मेरा हाथ झटका और कहा— हीरो की तरह बाल मत बना... तू एक्टर है! वह आपकी झूठी तारीफ नहीं करते थे। वह आपको वह बात नहीं बताते थे जो आप सुनना चाहते थे, बल्कि वह बताते थे जो आपके लिए सुनना जरूरी था। ऐसे थे नाना— बेहद सीधे, सख्त, ईमानदार और एक सबसे खूबसूरत मुस्कान वाले इंसान। उनका प्यार जताने का तरीका हमेशा से थोड़ा अजीब था। वह पहले आप पर चिल्लाते थे, और फिर तीसरी या चौथी डांट के बीच आपको अहसास होता था कि उन्होंने आपको गले लगा लिया है। वह मुझसे बहुत प्यार करते थे और मैं भी उनसे उतना ही प्यार करता था। वह एक मेंटर, गुरु, आलोचक और दोस्त थे जो कैरम के हर गेम में मुझे और आसपास के सभी लोगों को हराते थे और अपनी उस जीत का खुलकर जश्न मनाते थे। नाना, आपकी संजीदगी, आपकी हंसी, आपका पागलपन और आपका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। काश! हमारे पास थोड़ी और बातें करने, एक और बहस करने, चाय की एक और चुस्की लेने और कैरम का एक और गेम खेलने का वक्त होता। आपने न केवल सिनेमा जगत में, बल्कि सभी भारतीयों और दुनिया भर के प्रशंसकों के दिलों में एक ऐसा खालीपन छोड़ दिया है जो कभी नहीं भरेगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मैं आपको बहुत याद करूंगा और जिंदगी के आखिरी लम्हें तक आपकी इस बात को दिल में संभाल कर रखूंगा... “हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना।” आपकी आत्मा को शांति मिले नाना और अल्लाह आप पर अपना करम फरमाए। आपको पाकर जन्नत भी धन्य हो जाएगी... एक बेहतरीन अभिनेता और एक अजेय कैरम चैंपियन। आपसे बहुत प्यार है और आपकी बहुत याद आएगी! बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो एक्टर!”