Nana Patekar Death: पुणे के फार्महाउस में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मिलेगा राजकीय सम्मान
नाना पाटेकर जिनका निधन गोवा में हुआ है, उनका अंतिम संस्कार पुणे के उनके फार्महाउस में होगा। गुरुवार को नाना का पार्थिव शरीर पुणे ले जाया जाएगा

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। सभी नाना के साथ उनकी यादों को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। एक्टर का निधन गोवा में हुआ है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार पुणे में एक्टर के फार्महाउस में होगा। इस बात की पुष्टि नाना के फाउंडेशन के सीईओ ने की है।
कहां होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उनके फार्महाउस पर किया जाएगा। नाना के 'नाम फाउंडेशन' के CEO गणेश थोराट ने कन्फर्म किया कि एक्टर का पार्थिव शरीर गुरुवार को पुणे लेकर आएंगे। वहीं उनके आखिरी दर्शन होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे फार्महाउस में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नाना का जो फार्महाउस है वो पुणे शहर के बाहरी इलाके में डोंजे में स्थित है।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
इसके अलावा यह भी रिपोर्ट आई है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बात की। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को बताया कि सरकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है।
नाना के बेटे मल्हार ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा था कि नाना अपने घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत मनिपल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है।
डॉक्टर ने बताया क्या हुआ एक्टर के आखिरी पल में
डॉक्टर ने बताया कि नाना के आखिरी समय पर क्या हुआ था। उन्होंने कहा, 'हमें जितना पता है कि करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने दोस्त को मैसेज भेजा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन देर रात होने के कारण उनके दोस्त मैसेज नहीं देख पाए इसलिए उन्होंने फिर उन्हें किया। वे करीब 4 बजे उनके घर पहुंचे तब तक नाना को बहुत पसीना आ रहा था। इसके बाद नाना धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे इसलिए एक्टर के केयरटेकर को फिर अस्पताल भेजा। वहां से फिर वो हमारी एम्बुलेंस से गए।
नाना की आखिरी फिल्म जो थिएटर में हुई रिलीज
एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नाना के साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल अहम किरदार में थे। फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म में नाना के काम को काफी पसंद किया गया था।
वहीं उससे पहले वह हाउसफुल 5 में भी नजर आए थे जिसमें नाना के एंट्री वाले सीन से लेकर उनके डांस सीक्वेंस तक सभी उनकी परफॉर्मेंस पर ताली मार रहे थे।


