अक्षय खन्ना से पहले क्या नागार्जुन को मिला धुरंधर में रहमान डकैत का ऑफर? एक्टर बोले- मुझे कभी...

Feb 14, 2026 11:13 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म में से एक है। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार काफी हिट रहा था। लेकिन कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि इस किरदार का ऑफर नागार्जुन को मिला था। जानें एक्टर ने क्या कहा।

अक्षय खन्ना से पहले क्या नागार्जुन को मिला धुरंधर में रहमान डकैत का ऑफर? एक्टर बोले- मुझे कभी...

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, वो जनवरी के पूरे महीने तक छाई हुई थी। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म में विलन का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस तक को पसंद किया गया। इतना ही नहीं यह भी कहा गया था कि अक्षय ने रणवीर सिंह तक को ओवरशैडो कर दिया था। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही थीं कि अक्षय से पहले नागार्जुन को रहमान डकैत का रोल ऑफर हुआ था। अब नागार्जुन ने इसका सच बताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या आया था रहमत डकैत का ऑफर

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए नाागार्जुन ने क्लीयर किया कि उन्हें कभी इस रोल का ऑफर नहीं आया था। वह बोले, बिल्कुल नहीं। मुझे ये रोल कभी ऑफर नहीं हुआ, हां ये बात अलग है कि काश होता। धुरंधर एक शानदार फिल्म है। आदित्य धर का गजब डायरेक्शन है। मुझे उनकी पहली फिल्म उरी भी पसंद आई थी। सबने काफी अच्छी एक्टिंग की है और अक्षय तो जबरदस्त थे। सीक्वल का इंतजार है। आशा है वो भी ब्लॉकबस्टर होगी।

100वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे नागार्जुन

नागार्जुन के बारे में बता दें कि वह अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें अभी कोई जल्दबाजी नहीं है। इसे पूरी करने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी है। हम चाहते हैं वो स्पेशल हो। धुरंधर के बाद यह तो क्लीयर है कि लोग अब इंटरनेशनल लेवल की स्टोरीटेलिंग चाहते हैं।

नागार्जुन की बॉलीवुड फिल्म

नागार्जुन की बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह लास्ट ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा में नजर आए थे जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन अहम किरदार में थे। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।

धुरंधर 2 आएगा 19 मार्च

वैसे धुरंधर की बात करें तो अब इसका दूसरा पार्ट धुरंधर 2 आएगा 19 मार्च को। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय खन्ना जो पहले पार्ट में मर गए थे, वह अब दूसरे पार्ट में वापस आएंगे बाकी फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी होंगे। इस फिल्म की सुपरस्टार यश की टॉक्सिक फिल्म से टक्कर होगी।

वहीं अक्षय की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह महाकाली और इक्का में नजर आएंगे। इक्का में उनके साथ सनी देओल लीड रोल में हैं और यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। वहीं महाकाली की बात करेंगे तो यह एक तेलुगु फिल्म है। अक्षय इस फिल्म के जरिए तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।