Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmystery horror movie with imdb rating more than 7 Weapons OTT release date India
OTT पर आ रही है हॉलीवुड की ये मिस्ट्री हॉरर मूवी, 7.5 है इसकी आईएमडीबी रेटिंग

OTT पर आ रही है हॉलीवुड की ये मिस्ट्री हॉरर मूवी, 7.5 है इसकी आईएमडीबी रेटिंग

संक्षेप:

Mystery Horror Film: हॉलीवुड की एक मिस्ट्री हॉरर फिल्म है जो अब इंडिया में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है और खास बात ये है कि ये फिल्म सीधे ओटीटी पर आ रही है।

Dec 24, 2025 08:47 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हॉलीवुड की मिस्ट्री हॉरर फिल्म अब इंडिया में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म ने इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली है और खास बात ये है कि इस फिल्म को उसी ने डायरेक्ट किया है जिसने हॉलीवुड की ‘बारबेरियन’ का डायरेक्शन किया था। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘वेपन्स’ है। ये फिल्म कुछ समय के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर थी, लेकिन रेंट पर। अब ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर आ रही है। आप 8 जनवरी से ये फिल्म देख सकते हैं। जियोहॉटस्टार ने इस फिल्म का प्रोमो भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, “सुबह 2:17 बजे, सत्रह बच्चे अपने घरों से गायब हो गए और कभी वापस नहीं आए। वे कहां गए? ‘वेपन्स’, 8 जनवरी से जियोहॉस्टार पर आएगी।”

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अमेरिकन क्रिटिक्स से इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं। विकिपीडिया के मुताबिक, मेकर्स ने इस फिल्म काे 38 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया है। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 269 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

मिले अवॉर्ड्स

मैडिगन की परफॉर्मेंस की ऑडियंस और क्रिटिक्स ने तारीफ की है। यही कारण है कि उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला। वहीं न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया है।

ये भी पढ़ें:लोग ये 5 फिल्में अपने दोस्तों को कर रहे हैं रेकमंड, लिस्ट में एक हॉरर फिल्म भी
ये भी पढ़ें:हिंदी में है ये हॉरर फिल्म, IMDb रेटिंग 7, जियोहॉटस्टार कर सकते हैं स्ट्रीम
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।