मैंने दीपिका पादुकोण को छोड़ा और इसका अफसोस नहीं, एक्ट्रेस को लेकर मुज्जमिल इब्राहिम का दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दीपिका पादुकोण को लेकर एक्टर मुज्जिमल इब्राहिम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दीपिका को लेकर कुछ शॉकिंग स्टेटमेंट दे रहे हैं।

मुज्जमिल इब्राहिम और दीपिका पादुकोण

एक्टर मुज्जमिल इब्राहिम का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को डेट किया है जब वह पॉपुलर एक्ट्रेस नहीं थीं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने दीपिका को छोड़ा।

मैंने उन्हें छोड़ा और इसका अफसोस नहीं

मुजम्मिल का दरअसल, सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘हमने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया। मैं ही पहला इंसान था जिससे वह पहले बॉम्बे में मिलीं। मेरा वो सही मायने में पहला रिलेशनशिप था। दीपिका ने मुझे प्रपोज किया था। हमारा ब्रेकअप हुआ क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ा, लेकिन मुझे इसका अफसोस नहीं है। मुझे किसी को छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है। मैं तब स्टार भी था और वह नहीं। वह मॉडल थीं, लेकिन मैं एक्टर बन गया था।’

पहले कभी-कभी होती थी बात

मुज्जमिल से फिर पूछा गया कि क्या वह दीपिका के साथ बाद में टच में थे तो उन्होंने कहा, 'शादी से पहले हम कभी-कभी बात करते थे।' उन्होंने कहा कि ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच दोस्ती थी और कई बार एक-दूसरे के अचीवमेंट पर एक-दूसरे को बधाई देते थे। लेकिन रणवीर सिंह से शादी के बाद दोनों का टच खत्म हो गया।

बता दें कि दीपिका ने कभी मुजम्मिल के साथ किसी रिलेशन को लेकर कभी नहीं कहा है।

लोगों के रिएक्शन

अब क्योंकि ये वीडियो वायरल हो रहा है तो फैंस इस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि अब इस बारे में बात करके क्या मतलब? एक ने लिखा कि पहले मुझे यह पसंद था, लेकिन अब इस इंटरव्यू को देखकर बिल्कुल पसंद नहीं। वहीं एक ने लिखा कि थैंक्यू आपने उन्हें छोड़ दिया। अब उनके पास बेस्ट है।

दीपिका और रणवीर

बता दें कि दीपिका ने रणवीर सिंह से लंबे रिलेशन के बाद शादी कर ली थी साल 2018 में। दोनों की बेटी दुआ है जिसका जन्म 2024 में हुआ था और अब वह दूसरे बेबी को लेकर प्रेग्नेंट हैं।

प्रोफेशनल लाइफ

दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह ब्रेक पर हैं। हालांकि अब वह किंग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान और सुहाना खान लीड रोल में हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमैंने दीपिका पादुकोण को छोड़ा, एक्ट्रेस को लेकर मुज्जमिल इब्राहिम का दावा