Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmusic director Sachin-Jigars sachin sanghavi arrested of sexual assault, accused says he forced him to undergo abortion
म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर के सचिन पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली-करवाया गर्भपात

म्यूजिक डायरेक्टर सचिन-जिगर के सचिन पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली-करवाया गर्भपात

संक्षेप:

म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी सचिन-जिगर के सचिन सांघवी पर एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार को सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें बेल मिल गई।

Sat, 25 Oct 2025 11:39 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर जोड़ी सचिन-जिगर इंडस्ट्री और फैन के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन अब इस जोड़ी के सचिन सांघवी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया, हालांकि कुछ ही घंटों बाद उन्हें बेल मिल गई। एक 29 साल की नई सिंगर ने सचिन पर शादी और करियर में ब्रेक देने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि साल 2024 में सचिन ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वकील ने रखा पक्ष

सचिन के वकील आदित्य मिते ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, “एफआईआर में लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। इनमें कोई दम नहीं है। मेरे क्लाइंट की गिरफ्तारी भी अवैध थी, इसी वजह से उन्हें तुरंत बेल मिल गई। हम हर आरोप का कानूनी तौर पर पूरी मजबूती से जवाब देंगे।”

महिला ने रखी अपनी बात

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात सचिन से फरवरी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार काम को लेकर मिले। महिला के अनुसार, सचिन ने उसे एक म्यूज़िक एल्बम में गाने का मौका देने और शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में इन वादों से मुकर गए।

सचिन पर कानूनी कार्रवाई

सचिन सांघवी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे विवाद के बीच सचिन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी फिलहाल डिएक्टिवेट है और उन्होंने अब तक पब्लिक में आकर कोई बयान नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि सचिन पहले से शादीशुदा हैं और एक बेटी के पिता हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।