दिमाग की नसें फट गई थीं, कोमा…, अचनाक कहां गायब हो गई थीं मुन्नाभाई की 'देख ले' गर्ल?
मुन्नाभाई एमबीबीएस का गाना देख ले तो आपको याद ही होगा। इस गाने से एक्ट्रेस मुमैत खान रातों रात फेमस हो गईं। 13 साल की उम्र में मुमैत ने इंडस्ट्री में काम शुरू किया। हालांकि, वो देखते ही देखते स्पॉटलाइट से गायब भी हो गईं। आइए जानते हैं अब कहां हैं मुमैत खान।

मुन्नाभाई एमबीबीएस के गाने ‘देख ले’ से रातों-रात फेमस हुईं मुमैत खान ने 13 साल की उम्र में इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था। मुमैत ने 18 की उम्र मुमैत 'देख ले' गाने में नजर आईं और रातोंरात फेमस हो गईं। उसके बाद मुमैत को कई हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के चार्टबस्टर आइटम नंबर, बोल्ड रोल्स ऑफर हुए और वो एक सेक्स सिंबल के रूप में जानी जाने लगीं। इस सफल करियर में एक ऐसा मोड़ आया कि मुमैत स्पॉटलाइट से अचानक गायब हो गईं।
इन फिल्मों में भी नजर आईं मुमैत खान
'देख ले' गाने के बाद मुमैत ने 'हलचल', 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'राउडी राठौर' जैसी हिंदी फिल्मों और तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'छत्रपति' और 'पोकिरी' में काम किया। हालांकि, फिर एक दुर्घटना हुई जिसके बाद मुमैत कोमा में चली गई थीं। डॉक्टर ने उन्हें काम न करने की सलाह दी और फिर सात साल तक मुमैत ने कोई काम नहीं किया।
15 दिनों तक कोमा में रही थीं मुमैत
iDream Media से बातचीत में मुमैत ने बताया कि घर पर एक गंभीर दुर्घटना हुई, जिसमें उनके दिमाग की नसों को चोट पहुंची। वो 15 दिनों तक कोमा में रहीं, उन्हें दौरे पड़ने लगे और डॉक्टरों ने जो सलाह दी, वह उनके करियर के लिए मौत के फरमान जैसी थी। उन्हें कहा गया था कि कम से कम सात साल तक कोई काम नहीं, कोई एक्सरसाइज नहीं, कोई शारीरिक मेहनत नहीं।
फट गई थीं दिमाग की नसें
मुमैत ने साफ किया कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी नहीं थी, उनका एक्सिडेंट हुआ था। उन्होंने बताया, "मेरे दिमाग की पांच नसें फट गई थीं। डॉक्टरों ने कहा कि कम से कम सात साल तक काम न करूं। यहां तक कि कुछ उठाना भी नामुमकिन था। मेरी दौरों की दवाइयां चल रही थीं, जिससे बहुत वजन बढ़ गया। खुदा ने मुझे मुमैत खान बनाया था और खुद ही उसने पूरी तरह रोक लगा दी। मैंने इसे अपना लिया है।"
मां ने दिया मुमैत का साथ
मुमैत ने बताया कि जब उन्हें वो सात साल का ब्रेक लेना पड़ा तो उन्होंने खूब सोचा। उन्होंने कहा, "उस ब्रेक के दौरान मेरी मां ने मुझे आर्थिक रूप से सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे खुश रखा और मेरी लाइफस्टाइल बरकरार रखी। आज भी किसी भी बड़ी खरीदारी से पहले मैं उन्हें फोन करती हूं और उनकी इजाजत लेती हूं। वे सब कुछ जानती हैं। मैं बिना सोचे-समझे पैसे नहीं खर्च कर सकती।"
कैसे आया अकैडमी खोलने का विचार?
मुमैत खान के पास जब काम नहीं था तो उन्हें ख्याल आया कि एक्टिंग उनकी एकमात्र पहचान नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “उन सात सालों में मेरे पास सोचने का बहुत समय था। मुझे पता चला कि मुझे सच में मेकअप और हेयर बहुत पसंद है। हर फिल्म, हर गाने में मैंने कभी एक ही लुक दोहराया नहीं। हर बार कुछ नया होता था। यही विचार बाद में हैदराबाद में उनके मेकअप और हेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 'WeLyke Academy' में बदल गया।”
हैदराबाद में है मुमैत की अकैडमी
मुमैत ने बताया कि अकैडमी की शुरुआत आसान नहीं थी। मुमैत ने बताया कि उन्हें दो बार धोखा मिला। उन्होंने कहा कि आज उनकी अकैडमी पूरी तरह चल रही है। अकेडमी में 1 हफ्ते से 8 हफ्ते तक के कोर्स हैं, जिनकी फीस 20,000 से 50,000 रुपये के बीच है। यह सभी के लिए खुला है और मुमैत ने छात्रों को आसान एजुकेशन लोन दिलाने के लिए एक बैंक के साथ टाई-अप भी किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



