Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMunna Bhai MBBS Kissa Arshad Warsi Had to be Khujli instead of Circuit
पहले 'खुजली' होने वाला था में 'सर्किट' का नाम, 'मुन्ना भाई MBBS' में फिर डायरेक्टर ने लगाया अपना दिमाग

पहले 'खुजली' होने वाला था में 'सर्किट' का नाम, 'मुन्ना भाई MBBS' में फिर डायरेक्टर ने लगाया अपना दिमाग

संक्षेप:

Munna Bhai MBBS Kissa: मुन्ना भाई एमबीबीएस में पहले अरशद वारसी के किरदार का नाम खुजली सोचा गया था, लेकिन बाद में अरशद ने इस पर ऐतराज किया और फिर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने यह नाम बदला।

Aug 12, 2025 09:29 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bollywood Kissa: साल 2003 में आई संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में संजय दत्त लीड रोल प्ले करते नजर आए थे और अरशद वारसी ने उनके दोस्त सर्किट का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरू में अरशद वारसी के किरदार का नाम कुछ और सोचा गया था। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और अरशद वारसी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' मूवी में अरशद के किरदार का नाम पहले खुजली तय किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अरशद को था इस नाम पर ऐतराज

IMDb पर 8.1 रेटिंग वाली इस फिल्म का जिक्र करते हुए अरशद वारसी ने बताया, "ऑरिजनल स्क्रिप्ट जब मेरे पास आई तो इसमें अरशद वारसी के किरदार का नाम खुजली था। तब अरशद वारसी ने कहा कि यार इसका किरदार का नाम बहुत अजीब सा है, यह सुनने में ऐसा लग रहा है कि किरदार पूरे वक्त खुजलाता रहता होगा। फिर मेरे कहा कि सर्किट कैसा रहेगा, क्योंकि वह ऐसा इंसान है जिसका पारा अचानक से चढ़ जाता है।" अरशद वारसी ने कहा- सर ने कहा कि इसको कभी भी गुस्सा आता है, कभी भी काम हो जााता है, तो यह ठीक रहेगा।

बॉक्स ऑफिस पर रही थी सुपरहिट

फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और महज 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी इतनी बड़ी इतनी हिट रही थी कि इसके बाद काफी वक्त तक लोग इन दोनों किरदारों को अपने जेहन से नहीं निकाल पाए। अरशद और संजय दत्त के करियर को इस मूवी ने जबरदस्त बूस्ट दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।