मुनव्वर फारूकी हुए गिरफ्तार? कॉमेडियन के गिरफ्तारी के दावे वाले वीडियो का जानें सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुनव्वर फारूकी को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दावा किया जा रहा था कि कॉमेडियन को गिरफ्तार किया गया है।

munawar faruqui
मुनव्वर फारूकी क्या हो गए गिरफ्तार?

मुनव्वर फारूकी के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि मुनव्वर को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है बीती रात इसलिए वह एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग नहीं अटेंड कर पाएं। हालांकि इस दावे पर मुनव्वर का रिएक्शन आ गया है।

मुनव्वर का आया रिएक्शन

दरअसल, जब मुनव्वर की गिरफ्तारी का दावा वाला वीडियो वायरल होने लगा तो मुनव्वर ने इस पर लिखा, मैं भी खुद को ही ढूंढ रहा हूं वीडियो में। मुनव्वर के इस वीडियो से क्लीयर है कि वह गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

क्या है वीडियो में

वीडियो के बारे में बता दें कि इसमें एक आदमी को पुलिस पकड़कर ले कर जाती है और उसका नाम मुनव्वर बोल रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए इस शख्स को मुनव्वर फारूकी बोला गया। यह वीडियो ज्यादा चर्चा पर तब आया जब मुनव्वर, ईसीएल सीजन 3 के कर्टन रेजर में नजर नहीं आए।

मुनव्वर पहले भी रहे हैं कॉन्ट्रोवर्सी में

बता दें कि पहले मुनव्वर जरूर गिरफ्तार हुए हैं। 2021 में मुनव्वर को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने कॉमेडी शो में एक ऐसा कमेंट कर दिया था जिसको लेकर बवाल हो गया था। उस समय मुनव्वर को 35 दिन इंदौर सेंट्रल जेल में रहना पड़ा था।

वहीं 2024 में मुनव्वर को मुंबई के हुक्का बार से हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

दूसरी बार बने पिता

मुनव्वर कुछ दिनों पहले बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने बेटी की झलक नहीं दिखाई है। लेकिन मुनव्वर ने लिखा था, घर बरकत आई है। दुआ में खास याद रखें।

मुनव्वर की दूसरी शादी

बता दें कि मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से 2024 में शादी की थी। मुनव्वर ने फराह खान के व्लॉग में बताया था कि उनका महजबीन से शादी करने के पीछे की वजह उनका 7 साल का बेटा है।

बेटे के लिए की दूसरी शादी

मुनव्वर ने कहा था, 'जब मैं बिग बॉस से आया मैं काम के साथ बिजी था। मेरा बेटा मेरी बहन के साथ रह रहा था। इसके बाद बेटा मेरे पास आया और हमने साथ में काफी टाइम स्पेंड किया। जब वह जा रहा था तो मैं उसे जाने नहीं देना चाहता था। मुझे लगा उसे भी मेरी जरूरत है। वह भी मुझे हग करता रहा। उस वक्त मैंने सोचा कि ऐसा क्या करूं कि वह सिर्फ मेरे साथ रहे। उसके लिए मैंने ये फैसला लिया। महजबीन की सिचुएशन भी मेरी तरह थी। उनकी 10 साल की बेटी है। मैंने महजबीन से पूछा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद हमारी शादी हो गई।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमुनव्वर हुए गिरफ्तार? कॉमेडियन के गिरफ्तारी के दावे वाले वीडियो का जानें सच