
जानिए आखिर क्यों मीना कुमारी को अपना खूबसूरत बंगला मुमताज को देना पड़ा, सालों बाद सामने आया सच
बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में गुजरे जमाने की मीना कुमारी के बंगले से जुड़ा सच दुनिया के सामने रखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों मीना कुमारी को अपना कीमती बंगला बेचना पड़ा था।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे शानदार एक्ट्रेस मानी जाने वाली मीना कुमारी का आखिरी वक्त बुरा गुजरा। किसी जमाने की टॉप एक्ट्रेस को अपने आखिरी के दिनों में अपना बंगला बेचना पड़ा था। उस समय ऐसी खबरें थीं कि एक्ट्रेस का दिवालिया होने की वजह से उन्हें अपना सबसे कीमती बंगला जो उन्होंने अपने हाथों से सजाया है वो पैसों की तंगी की वजह से दूसरी एक्ट्रेस मुमताज को बेचना पड़ा था। लेकिन अब सालों बाद मुमताज ने खुद मीना कुमारी के बंगले की सच्चाई से पर्दा उठाया है।
बीमारी की वजह से शूटिंग में देरी
1972 में प्रोड्यूसर सावन कुमार टाक अपनी सबसे अच्छी दोस्त में एक मीना कुमारी के साथ फिल्म बना रहे थे ‘गोमती के किनारे’। इस फिल्म में मुमताज भी थीं। लेकिन मीना कुमारी की बार-बार तबीयत बिगड़ने की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही थी। यही कारण था कि एक्ट्रेस के अच्छे दोस्त और प्रोड्यूसर के पैसे खत्म हो गए। ऐसे में मीना कुमारी मदद के लिए सामने आई और अपने जमा पैसे दे कर प्रोड्यूसर की मदद की। उसी दौरान ये खबरें भी सामने आई कि मीना कुमारी का दिवालिया हो गया है। इसी वजह से उन्हें अपना बंगला मुमताज को बेचना पड़ा। लेकिन अब खुद मुमताज ने सच बताया।
मुमताज बे बताई बंगले की सच्चाई
मुमताज ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म ‘गोमती के किनारे’ और बंगले से जुड़ा सच बताया। उन्होंने कहा, "उन दिनों मैं हर फिल्म के लिए 7.5 लाख रुपए लेती थी। मैं सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेस थी। मुझे अभी तक लगभग 5 लाख रुपए देने थे। इसी दौरान, एक बार बहुत बीमार मीना कुमारी ने मुझसे पूछा, 'मुमताज़, क्या तुम्हें बुरा लगेगा अगर मैं तुम्हें तुम्हारे बकाया पैसे के बदले अपना बंगला दे दूं?' पहले तो मैं झिझकी, क्योंकि यह घर उन्होंने खुद के लिए बनवाया था, लेकिन वह कहती रही कि वह अपनी बीमारी के कारण ज्यादा दिन नहीं जी पाएंगी। आखिरकार मैंने यह घर ले लिया।" मुमताज के मुताबिक उन्होंने अपने प्रोड्यूसर दोस्त सावन कुमार टाक की मदद के लिए अपना बंगला फीस के रूप में दिया था। उनका दिवालिया नहीं हुआ था।
मीना कुमारी की आखिरी सांस
मीना कुमारी को अपनी मौत का आभास हो गया था। इसलिए फिल्म की रिलीज से पहले ही मार्च 1972 में उन्होंने आखिरी सांस ली। फिल्म ‘गोमती के किनारे’ नवंबर 1972 में रिलीज हुई।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




