जब 17 साल की मुमताज ने तोड़ा शम्मी कपूर का दिल, इसलिए रिजेक्ट कर दिया था शादी का प्रपोजल

Feb 26, 2024 05:49 am IST
Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान

  • Mumtaz and Shammi Kapoor Love Story: दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर और मुमताज की लव स्टोरी बॉलीवुड की कुछ सबसे गॉसिपिंग प्रेम कहानियों में रही है। कपल काफी वक्त तक एक दूसरे के साथ प्यार में रहा लेकिन जब शम्मी कपूर ने प्रपोज किया तो मुमताज ने इनकार कर दिया था।

जब 17 साल की मुमताज ने तोड़ा शम्मी कपूर का दिल, इसलिए रिजेक्ट कर दिया था शादी का प्रपोजल

 शम्मी कपूर और मुमताज की प्रेम कहानी बॉलीवुड की कुछ सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में एक रही है। जब अपनी बहन मल्लिका के साथ मुमताज पहली बार शम्मी कपूर की फिल्म के सेट पर पहुंचीं तो वह उनसे इतनी इंप्रेस हुई थीं कि एक्टर से शादी करना चाहती थीं। मुमताज को शायद ही इस बात का अंदाजा था कि कई साल बाद खुद शम्मी कपूर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करेंगे। हालांकि इस प्रेम कहानी की कोई हैप्पी एंडिंग नहीं हुई लेकिन हर्टब्रेक के बावजूद इसे बॉलीवुड की सबसे गॉसिपिंग लव स्टोरी माना जाता है।

रिजेक्ट किया था शम्मी कपूर का प्रपोजल

दरअसल मुमताज और दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर, दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी वोकल थे, और उनकी निजी जिंदगी के बारे में खबरें और चर्चा हुआ करती थीं। फिल्म 'ब्रह्मचारी' में शम्मी कपूर के साथ काम कर चुकीं मुमताज ने जूम टीवी के साथ बातचीत में कहा कि वो उनसे (शम्मी कपूर से) बहुत प्यार करती थीं लेकिन फिर भी उन्होंने शादी का ऑफर रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वो यंग और महत्वाकांक्षी थीं, और बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाना चाहती थीं।

मुमताज ने बताई शादी से इनकार की वजह

मुमताज ने इंटरव्यू में बताया, "उनकी पत्नी गीता बाली का निधन हो गया था। 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' सॉन्ग की शूटिंग के दौरान हम करीब आए और एक दूसरे से प्यार कर बैठे। हम दो साल तक साथ थे। उन्होंने मुझसे अपने प्यार का इजहार किया और पूछा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं उनसे बहुत प्यार करती थी लेकिन उन्होंने मुझे बताया था कि मैं शादी के बाद काम नहीं कर पाऊंगी। एक महिला कपूर खानदान में शादी करने के बाद काम नहीं किया करती थी।"

मुमताज की 'ना' सुनकर भड़क गए थे एक्टर

मुमताज तब सिर्फ 17 साल की थीं और शम्मी कपूर की उम्र उनसे डबल थी। अपने फैसले के बारे में बताते हुए मुमताज ने कहा कि वो नाम कमाना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने शादी का यह ऑफर रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा कि मैं शादी नहीं कर पाऊंगी क्योंकि मैं काम करना चाहती हूं और अपने सपने पूरे करना चाहती हूं। मैं होममेकर बनकर बच्चों की देखभाल और घर के बाकी काम संभालना जैसी चीजें नहीं करना चाहती।" मुमताज ने बताया कि उनकी ना सुनकर शम्मी कपूर बहुत नाराज हो गए थे।

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख