आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला निकला IT इंजीनियर, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने इस आरोपी को बेंगुलुरु से गिरफ्तार किया है।

आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा है जो आईटी इंजनीयर है। वैभव को बुधवार को बेंगुलुरु से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सभी को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेज रहा था और खुद को उनके मेंबर का सदस्य बता रहा था।
फिल्मी सेलेब्स को धमकी दे रहा था
मुंबई पुलिस के सोर्स के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रहने वाली कई फिल्मी हस्तियों को धमकी दे रहा था।
करोड़ों रुपये की आयुष्मान से की थी डिमांड
रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान को एक इंसान से धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला जिसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया था। बताया जा रहा है कि मैसेज भेजने वाले ने आयुष्मान से करोड़ों रुपयों की मांग की थी।
तुषार को भी मिली थी धमकी
इससे पहले तुषार कपूर को भी कथित तौर पर एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था जिसमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य 'हैरी बॉक्सर' बताया था। उसने 5 करोड़ की मांग की थी तुषार से। हालांकि, शुरुआती जांच से पता चला कि ऑडियो नकली हो सकता है।
टाइगर श्रॉफ पर चली थी गोलियां
वहीं 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर गोलियों से हमला किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने ली थी। ग्रुप के मेंबर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि जो भी सलमान खान के साथ क्लोजली काम करेगा उसे वो लोग नहीं छोड़ेंगे।
सलमान से माफी की हुई थी डिमांड
अनिल ने ऑडियो क्लिप भी शेयर किया था जिसमें उसने सलमान से माफी मांगने को कहा था। क्लिप में उसने कहा था, सुनो सलमान खान अगर तुम माफी नहीं मांगोगे मेरे भाई लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई कम्यूनिटी से तो हम तुम्हारे घर के कुत्ते तक को नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। इस बात को दिमाग में रखो। ऐसा मत सोचना कि तुम सिक्योरिटी में हो तो तुम्हें कुछ नहीं होगा।
लॉरेंस के अंकल ने क्या कहा
वहीं लॉरेंस के अंकल ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी और लॉरेंस की सलमान से कोई पर्सनली दुश्मनी नहीं है। लेकिन वो चाहते हैं कि सलमान उनकी कम्यूनिटी से माफी मांगे। अगर ऐसा सलमान कर देते हैं तो वे सलमान को सिक्योरिटी तक देंगे।


