मुकेश भट्ट ने किया आलिया भट्ट का सपोर्ट, दिव्या खोसला के आरोप को बताया-कंट्रोवर्सी करने का तरीका

मुकेश भट्ट ने किया आलिया भट्ट का सपोर्ट, दिव्या खोसला के आरोप को बताया-कंट्रोवर्सी करने का तरीका

संक्षेप:

दिव्या खोसला कुमार ने आलिया भट्ट पर उनकी फिल्म सावी को कॉपी करने का आरोप लगाया था। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले मुकेश भट्ट ने भतीजी आलिया का सपोर्ट किया है।

Nov 15, 2025 07:25 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी फिल्म एक चतुर नार के लिए खबरों में बनी हुई हैं। इससे पहले उनकी फिल्म सावी भी आई थी। एक्ट्रेस ने उस दौरान कहा था कि आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा उनकी फिल्म सावी से इंस्पायर्ड है। दिव्या ने कहा था कि दोनों फिल्मों की कहानी काफी मिलती-जुलती है और जिगरा ने उनकी फिल्म का आइडिया कॉपी किया। अब इसी विवाद पर आलिया के चाचा प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने रिएक्शन देते हुए आलिया का सपोर्ट किया है। मुकेश भट्ट ने ही दिव्या की फिल्म सावी को प्रोड्यूस किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुकेश भट्ट ने किया आलिया का सपोर्ट

मुकेश भट्ट ने साफ कहा कि इस तुलना की कोई जरूरत नहीं है और यह सिर्फ मीडिया अटेंशन लेने का तरीका है। उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता आलिया भट्ट इतनी दिवालिया है कि वो मुझसे चोरी करेगी। आलिया बहुत बड़ी आर्टिस्ट है, स्मार्ट, सेंसिबल, समझार… बहुत अच्छी लड़की है। वो ऐसा करने का सपना भी नहीं देख सकती। मैं उसे जानता हूं, इसलिए ये दावे मजबूती से कह सकता हूं।” मुकेश भट्ट ने आगे समझाया कि दो फिल्मों का प्लॉट सतही तौर पर भले ही मिलता हो, लेकिन इससे कॉपी साबित नहीं होता।उन्होंने कहा “कहानी मिलती-जुलती दिख सकती है, लेकिन प्रेज़ेंटेशन बिल्कुल अलग होता है… और वही मायने रखता है।”

पहले भी बनीं हैं फिल्में

उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में एक ही थीम पर कई फिल्में बनती रही हैं, फिर भी उन्हें कॉपी नहीं कहा गया। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अर्थ, सिलसिला और ये नज़दीकियां तीनों ही लगभग एक ही दौर में एक्स्ट्रा मैरिटल पर बनी थीं, फिर भी किसी ने किसी को कॉपी नहीं कहा।

दिव्या के आरोप ग़लत

मुकेश भट्ट ने दिव्या के आरोपों को नकारते हुए साफ कहा कि इस तरह के विवाद सिर्फ चर्चा बटोरने के लिए पैदा किए जाते हैं, और आलिया भट्ट जैसी बड़ी स्टार पर इस तरह के इल्ज़ाम लगाना बिल्कुल गलत है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।