धोनी की पत्नी साक्षी ने इस साउथ एक्टर के छुए पैर, खुद को बताया फैन, बेटी जीवा भी गाती है फिल्म का गाना
इस साउथ एक्टर की फैन निकलीं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी। एक्टर ने बताया साक्षी ने छुए उनके पैर। बेटी जीवा भी गाती है एक्टर का ही गाना। साक्षी ने बताया खुद को बड़ी फैन।

साउथ एक्टर जयराम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म परिमाला एंड को को प्रोमोट करने में बिजी हैं। फैन इंटरेक्शन के दौरान एक्टर ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जयराम ने पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी से मुलाकात का किस्सा बताया। एक्टर ने बताया कि कैसे साक्षी धोनी ने मुलाकात के दौरान उनके पैर छू कर उन्हें हैरान कर दिया था। इसके बाद जो साक्षी ने कहा वो सुनकर वो जयराम को जरूर खुशी हुई होगी।
साक्षी ने छुए पैर
एक बातचीत के दौरान जयराम से पूछा गया था कि उन्हें अभी तक किस फैन ने सबसे ज्यादा खुश किया। इसका जवाब देते हुए एक्टर जयराम ने कहा। ‘एक हफ्ते पहले, मैं चेन्नई के आईपीएल मैच में मौजूद था। किसी ने धोनी की वाइफ की तरफ इशारा किया। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वो कौन हैं। फिर अचानक वो मेरे पास आई और मेरे पैर छू लिए। उन्होंने कहा कि वो उनकी बड़ी फैन हैं। मैं हैरान हो गया कि कहीं गलती से उन्होंने मुझे कोई और तो नहीं समझ लिया।’
बेटी जीवा ने भी गाया जयराम का गाना
आगे जयराम ने बताया कि साक्षी ने बताया कि वो उन्हें जानती हैं। और उनकी फैन हैं। जयराम ने बताया कि साक्षी ने उनसे कहा था कि उनकी बेटी जीवा की नैनी मलयाली थीं। जब उनकी बेटी छोटी थी तो नैनी अक्सर उनका गाना Ambalappuzha Unnikannanodu गा कर बेटी को सुलाती थी। जयराम ने बताया कि उन्होंने साक्षी को बताया कि ये उनका ही गाना है। इसके जवाब में साक्षी ने कहा कि वो ये बात जानती हैं।
धोनी की बेटी का गाना
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक पुराना वीडियो है। इस वीडियो में दो साल की जीवा जयराम का गाना Ambalappuzha Unnikannanodu गाती नजर आ रही हैं। ये जयराम की फिल्म Priyadarshan’s Adwaytham का गाना है जो 1991 में रिलीज हुई थी।
जयराम का करियर
जयराम के बारे में बात करें तो उन्होंने 1988 में अपने करियर की शुरुआत की है। वो लंबे समय से मलयालम फिल्मों में एक्टिव रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 1993 में आई फिल्म Meleparambil Aanveedu में उनके काम को पसंद किया गया था और उन्हें पहचान मिली। तब से लेकर अभी तक जयराम फिल्मों में एक्टिव हैं। जयराम को आखिरी बार तमिल फिल्म कारा में देखा गया था कांतारा चैप्टर 1 में भी उनके काम को पसंद किया गया। तेलुगू फिल्म मिराई में भी वो नजर आए थे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


