धनुष संग वैलेंटाइन्स डे पर शादी करने की अफवाह पर मृणाल ठाकुर बोलीं- मैंने कभी...

Feb 12, 2026 07:22 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाह काफी समय से चर्चा में है। अब मृणाल ने खुद इन खबरो पर अपना रिएक्शन दिया है। मृणाल ने सच बता ही दिया है।

धनुष संग वैलेंटाइन्स डे पर शादी करने की अफवाह पर मृणाल ठाकुर बोलीं- मैंने कभी...

मृणाल ठाकुल और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म आ रही है दो दीवाने शहर में। यह फिल्म 20 फरवरी को आ रही है। हालांकि इस फिल्म के अलावा मृणाल एक पर्सनल वजह से भी काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई कि मृणाल, धनुष से 14 फरवरी को शादी करने वाली हैं। अब मृणाल ने खुद इस पर बातें क्लीयर की हैं।

शादी की खबरों पर क्या बोलीं मृणाल

दरअसल, मृणाल से पूछा गया कि क्या वह जल्द शादी करने वाली हैं धनुष से तो मृणाल ने गलाटा प्लस से बात करते हुए कहा, ‘मैं? नहीं। मुझे लगता है 14 अप्रैल, 1 अप्रैल बनने वाला है और 14 फरवरी, 1 अप्रैल हो रहा है। अप्रैल फूल डे क्योंकि मुझे नहीं पता ये सब कहां से शुरू हुआ। मुझे कोट किया गया, लेकिन मैंने कभी कुछ कहा ही नहीं और उन्होंने बस कहा मृणाल ने कहा है। मैं बस यही सोचती रही कि वाह...कैसे? ये सब बहुत डरावना है।’

मृणाल जब ये बोल रही थीं तब सिद्धांत अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। खैर लोगों को अब क्लीयर हो गया है कि मृणाल और धनुष की शादी नहीं हो रही है।

कबसे आ रही हैं रिलेशन की खबरें

बता दें कि मृणाल और धनुष के रिलेशन की खबरें पिछले साल से आ रही है जब मृणाल ने धनुष की फिल्म तेरे इश्क की रैप अप पार्टी अटेंड की थी। वहीं फिर मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में धनुष आए थे जिससे इन अफवाह को और हवा मिल गई थी। हालांकि तब मृणाल ने कहा था कि धनुष को अजय देवगन ने बुलाया था। साल 2026 के शुरुआत में ये खबर आई कि दोनों 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं। लेकिन अब मृणाल ने ऑफिशियली इसे मना कर दिया है।

मृणाल की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि मृणाल की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं दो दीवारे शहर में के बाद। वह जवानी तो इश्क होना है और पूजा मेरी जान फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा मृणाल की फिल्म डकैट अ लव स्टोरी भी है जो रिलीज होने वाली है। कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि मृणाल, एटली की फिल्म में नजर आ सकती हैं जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

धनुष की फिल्म

वहीं धनुष की बात करें तो वह अब तमिल फिल्म कारा में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ श्रीलीला और साई पल्लवी लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMrunal Thakur Opens Up About Her Rumoured Valentine Day Wedding To Dhanush
;;;