धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर बोलीं- लड़का कहां है?

Feb 20, 2026 02:49 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाह काफी दिनों से आ रही है। इसी बीच अब मृणाल ने शादी को लेकर बात की और कहा कि अरेंज हो या लव शादी में बस कपल ठीक होना चाहिए।

धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर बोलीं- लड़का कहां है?

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी फिल्म दो दीवने शहर में का खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान मृणाल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। अब मृणाल ने एक इंटरव्यू में शादी और शादी को लेकर फैमिली प्रेशर को लेकर अपनी सच्चई राय दी है।

क्या बोलीं शादी को लेकर

शोशा इंडिया से बात करते हुए मृणाल ने कहा, ‘ये एक दिन के सपने जैसा है। मेरे पैरेंट्स के माइंड में शादी की घंटियां बजती रहती हैं। यहां तक कि बीती रात मेरे पापा ने मुझे कहा कि अब तुम्हें सैटल हो जाना चाहिए। मैंने कहा आप अपनी बहन को पूछो न कोई अच्छा लड़का है उनकी नजर में उनकी बेटी के लिए? उन्होंने कहा लड़का कहां है। मैंने कहा बिल्कुल लड़का कहां है? अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं तो मैं क्या बोलूं। यही हर घर की कहानी है।’

अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं

मृणाल ने कहा कि उन्हें अरेंस मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है। आपको शादी इसलिए नहीं करनी चाहिए कि करनी ही है। पहले ऐसा होता था कि अरेंज मैरिज मतलब पैरेंट्स लड़के देखते थे। अब तो दोस्त भी अरेंजमेंट करते हैं। जरूरी चीज यह है कि 2 लोगों का कनेक्शन होना चाहिए फिर चाहे अरेंज हो या लव।

धनुष संग शादी की खबरें

बता दें कि काफी समय से मृणाल और धनुष की शादी की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों फरवरी में ही शादी करेंगे। लेकिन मृणाल ने साफ इन खबरों को गलत बताया।

दरअसल, दोनों के रिलेशन की खबरें तब आई जब मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में धनुष भी आए थे। लेकिन तब मृणाल ने कहा था कि अजय देवगन ने उन्हें बुलाया था। लेकिन धनुष की भी एक फिल्म के लिए मृणाल चेन्नई गई थीं जिस वजह से इन खबरों को और हवा मिल गई थी।

मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब दो दीवाने शहर में नजर आएंगी। इसके अलावा वह डकैत और है जवानी तो इश्क होना है और पूजा मेरी जान में नजर आएंगी।

डकैत पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर टॉक्सिक और धुरंधर 2 से टक्कर से होने की वजह से उन्होंने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया। धुरंधर 2 रणवीर सिंह की फिल्म है। वहीं टॉक्सिक यश की फिल्म है जिसको लेकर काफी समय से बज है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।