मृणाल ठाकुर और धनुष नहीं कर रहे वैलेंटाइन्स डे पर शादी, सामने आई ये डिटेल्स

Jan 17, 2026 07:32 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

मृणाल ठाकुर और धनुष के रिलेशन को लेकर वैसे तो खबरें काफी समय से आ रही थीं, लेकिन हाल ही में खबर आई कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन सच तो कुछ और है।

मृणाल ठाकुर और धनुष नहीं कर रहे वैलेंटाइन्स डे पर शादी, सामने आई ये डिटेल्स

मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर शुक्रवार को एक ऐसी खबर वायरल हुई कि सभी हैरान हो गए। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों फरवरी में शादी करने वाले हैं। लेकिन अब सच सामने आया है वो कुछ और है। फरवरी में कोई शादी नहीं है, मृणाल की तो जबकि उसी दौरान फिल्म रिलीज होने वाली है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल की अगले महीने शादी नहीं है। ये सिर्फ एक अफवाह है जो फैली है।

मूवी होगी उसी महीने रिलीज

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मृणाल की फिल्म दो दीवाने शहर में जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं, वो फरवरी में रिलीज होने वाली है तो ऐसे में शादी कैसे होगी। वहीं फिर मार्च में उनकी तेलुगु फिल्म रिलीज होने वाली है।

कबसे आ रही डेटिंग की खबरें

बता दें कि काफी समय से मृणाल और धनुष के डेटिंग की खबरें आ रही हैं। खासकर जब धनुष, मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई आए थे। धनुष ने तो इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन मृणाल ने जरूर उन्हें सिर्फ अपना दोस्त बताया है।

मृणाल ने धनुष को बताया दोस्त

एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने कहा था कि धनुष सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त हैं। वहीं उनके स्क्रीनिंग में आने को लेकर मृणाल ने कहा था कि उन्हें तो अजय देवगन ने इन्वाइट किया था।

प्रोफेशनल लाइफ

मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभी उनकी 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक है 2 दीवाने शहर में जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। इसके अलावा वह फिल्म डकैत में भी नजर आएंगी जिसमें वह और अदिवी शेष लीड रोल में हैं।

वहीं धनुष फिल्म कारा में नजर आएंगे जो सस्पेंस थ्रिलर मूवी होने वाली है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।