Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMovies you can watch on 31 october shahrukh khan 7 films baahubali thamma
31 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में देख सकते हैं ये 10 फिल्में, लिस्ट में शाहरुख-प्रभास की भी मूवीज

31 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में देख सकते हैं ये 10 फिल्में, लिस्ट में शाहरुख-प्रभास की भी मूवीज

संक्षेप:

31 अक्टूबर के दिन आपको सिनेमाघरों में कुछ नई और कुछ पुरानी फिल्में देखने का मौका मिलेगा। अगर आप सिनेमाघरों में फिल्में देखना पसंद करते हैं तो यहां इन फिल्मों की लिस्ट दी गई है।

Mon, 27 Oct 2025 07:52 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

31 अक्टूबर का दिन सिनेप्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। इस दिन सिनेमाघरों में पुराने दौर की यादें भी ताजा होंगी और नई कहानियों का रोमांच भी मिलेगा। कई क्लासिक फिल्मों की री-रिलीज के साथ कुछ नई फिल्मों का भी जादू बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। यानी 31 अक्टूबर (शुक्रवार) से लेकर 2 नवंबर (रविवार) तक का वीकेंड पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर रहेगा। चलिए जानते हैं, इस खास मौके पर थिएटर्स में क्या-क्या देखने को मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शाहरुख खान की सात सुपरहिट्स एक साथ

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर फैंस को शानदार तोहफा मिलने वाला है। देश-विदेश के 30 से ज्यादा शहरों और 75 से अधिक सिनेमाघरों में ‘शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन हो रहा है। इस फेस्टिवल के तहत उनकी सात आइकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में बड़े पर्दे पर दोबारा दिखाई जाएंगी। इनमें शामिल हैं –

- कभी हां कभी ना

- दिल से

- देवदास

- मैं हूं ना

- ओम शांति ओम

- चेन्नई एक्सप्रेस

- जवान

इन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलना फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है।

बाहुबली: द एपिक

एस. एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ एक बार फिर दर्शकों के सामने नए रूप में आने वाली है। ‘बाहुबली: द एपिक’ नाम से यह फिल्म पार्ट 1 और पार्ट 2 को मिलाकर बनाई गई है, जिसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना के दमदार प्रदर्शन को एक ही फ्रेम में देखने का मौका मिलेगा।

थामा

आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 31 अक्टूबर के दिन भी ये फिल्म सिनेमाघरों में बनी रहेगी।

एक दीवाने की दीवानियत

अगर आप रोमांस और इमोशन के शौकीन हैं तो हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आपके लिए सही चुनाव होगी। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है जो प्रेम और जुनून के बीच की महीन रेखा को खूबसूरती से दिखाती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।