New Releases: 8 मई के दिन थिएटर्स में 6 फिल्में हो रही हैं रिलीज, यहां देखिए लिस्ट

May 07, 2026 11:00 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Upcoming Movies: वीकेंड का प्लान बनना शुरू हो गया है? आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो 8 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों के बारे में पढ़िए और तय कीजिए कि वीकेंड पर आपको कौन-सी फिल्म देखनी है।

New Releases: 8 मई के दिन थिएटर्स में 6 फिल्में हो रही हैं रिलीज, यहां देखिए लिस्ट

8 मई के दिन सिनेमाघरों में मनोरंजन का बड़ा धमाका होने वाला है। हॉलीवुड की एक्शन पैक्ड फिल्म से लेकर बॉलीवुड की फैमिली ड्रामा तक, कुल 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अगर आप भी मूवी लवर हैं और वीकेंड्स पर फिल्मों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं तो यहां दी गई लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है। (ये भी पढ़ें: OTT Release: ओटीटी पर 4 मई से 10 मई के बीच आने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज, देखिए लिस्ट)

1. मॉर्टल कॉम्बैट II (इंग्लिश)

एक्टर्स: कार्ल अर्बन, एडलाइन रुडोल्फ, जेसिका मैकनेमी, लुईस टैन

जॉनर: एक्शन, फैंटेसी, मार्शल आर्ट्स

कहानी: ये साल 2021 में आई हिट फिल्म ‘मॉर्टल कॉम्बैट’ का सीक्वल है। कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पिछली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। इस बार जॉनी केज (कार्ल अर्बन) की एंट्री हो रही है। 'अर्थरेल्म' के योद्धा एक बार फिर खूंखार विलेन शाओ कान और उसकी सेना से टकराएंगे ताकि इस यूनिवर्स को खत्म होने से बचाया जा सके।

2. दादी की शादी

एक्टर्स: नीतू कपूर, कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी, आर. सरथकुमार, सादिया खतीब

जॉनर: कॉमेडी, ड्रामा, फैमिली एंटरटेनर

कहानी: फिल्म एक मजेदार और इमोशनल सफर पर ले जाती है। दरअसल, घर की बुजुर्ग दादी (नीतू कपूर) दोबारा शादी करने का फैसला करती हैं। इस फैसले से पूरे परिवार में हलचल मच जाती है।

3. डग डग

एक्टर्स: अल्ताफ खान, ऋत्विक पारीक

जॉनर्स: सटायर, ड्रामा, मिस्ट्री

कहानी: यह फिल्म समाज की अंधश्रद्धा और मान्यताओं पर कटाक्ष करती है। एक गांव में एक्सीडेंट के बाद एक मोटरसाइकिल (Dug Dug) को पुलिस जब्त कर लेती है, लेकिन वह बार-बार रहस्यमयी तरीके से एक्सीडेंट वाली जगह पर वापस मिल जाती है। गांव वाले इसे चमत्कार मानते हैं और मोटरसाइकिल की पूजा करना शुरू कर देते हैं।

4. मैं एक्टर नहीं हूं

एक्टर्स: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चित्रांगदा सतरूपा

जॉनर: ड्रामा

कहानी: इस फिल्म में मुंबई के एक एक्टर और फ्रैंकफर्ट के एक रिटायर्ड बैंकर के बीच वर्चुअल एक्टिंग सेशन्स के दौरान पनपे अनोखे रिश्ते की कहानी दिखाई गई है।

5. द शीप डिटेक्टिव्स (इंग्लिश)

एक्टर्स: ह्यू जैकमैन, ब्रेट गोल्डस्टीन, पैट्रिक स्टीवर्ट

जॉनर: मिस्ट्री, कॉमेडी

कहानी: लियोनी स्वान के नॉवेल पर आधारित ये फिल्म भेड़ों के एक झुंड के बारे में है जो अपने चरवाहे की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते हैं। यह एक बेहद अनोखी और मजेदार डिटेक्टिव फिल्म है जहां जानवर इंसानों से ज्यादा समझदारी दिखाते हैं।

6. आखिरी सवाल

एक्टर्स: संजय दत्त, त्रिधा चौधरी, नमशी चक्रवर्ती, अमित साध

जॉनर: पॉलिटिकल थ्रिलर, ड्रामा

कहानी: संजय दत्त एक बार फिर अपने पावरफुल अंदाज में वापसी कर रहे हैं। फिल्म राजनीति, न्याय और सच की परतों को खोलती है। ये एक डायलॉग-ओरिएंटेड थ्रिलर है जो व्यवस्था के भीतर छिपे भ्रष्टाचार और सत्ता के खेल पर 'आखिरी सवाल' खड़ा करती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।