इन 7 फिल्मों में पत्नी ने पति को धोखा देकर गैर मर्दों से चलाया अफेयर, कुछ हुई हिट तो कुछ को नहीं मिली ऑडियंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या हो जब आपका प्यार ही बेवफा हो जाए। हिल गए न दिमाग के तार। जी हां आज, हम आपको ऐसी ही फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति के पीठ पीछे गैर मर्द संग अफेयर चलाया।  

इन 7 फिल्मों में पत्नी ने पति को धोखा देकर गैर मर्दों से चलाया अफेयर, कुछ हुई हिट तो कुछ को नहीं मिली ऑडियंस

हम फिल्मों में अक्सर देखते हैं कि हीरे-हीरोइन प्यार में इस कदर पागल होते होते हैं कि एक-दूसरे को पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। यही नहीं, वो अपने प्यार के लिए परिवार और समाज से भी लड़ जाते हैं। लेकिन तब क्या हो जब उनका प्यार ही बेवफा हो जाए। हिल गए न दिमाग के तार। जी हां आज, हम आपको ऐसी ही फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति के पीठ पीछे गैर मर्द संग अफेयर चलाया। तो चलिए देखते हैं इन फिल्मों की लिस्ट...

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना

'कभी अलविदा ना कहना' साल 2006 में रिलीज हुई थी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान लीड रोल में थे। रानी का फिल्म में शाहरुख खान संग अफेयर हो जाता है। इसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मर्डर

मर्डर

2004 में रिलीज हुई 'मर्डर' एक प्रसिद्ध बॉलीवुड इरॉटिक थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में दिखाया गया कि कि मल्लिका अपने बिजी पति से परेशान होकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड से फिर से चक्कर चलता है। इसे आप फ्री में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

रुस्तम

रुस्तम

साल 2016 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' की कहानी 1959 के चर्चित के.एम. नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य के वास्तविक जीवन के मर्डर केस और देश की सुरक्षा से जुड़े एक घोटाले पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय एक नेवी ऑफिसर होते हैं। वहीं, उनकी पत्नी सिंथिया (इलियाना डिक्रूज) का अफेयर किसी और से हो जाता है। इस सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को आप फ्री में जी5 पर देख सकते हैं।

आई वांट टू मेक लव टू यू - ऐतराज

ऐतराज

बॉलीवुड की हिट फिल्मों में 'ऐतराज' का नाम शामिल है। साल 2004 में आई 'ऐतराज' एक रोमांटिक साइको थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर लीड रोल में हैं। मूवी में अक्षय कुमार के लिए प्रियंका पति अमरीश पुरी को धोखा देती हैं। इसे आप फ्री में जी5 और यूट्यूब पर देख सकते हैं। पुरी को धोखा देती हैं।

हसीन दिलरुबा

हसीन दिलरुबा

'हसीन दिलरुबा' साल 2021 की एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। कहानी रानी (तापसी पन्नू) और उसके पति ऋषभ उर्फ 'रिशु' (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी में दिखाया गया कि रानी का अफेयर रिशु के चचेरे भाई नील (हर्षवर्धन राणे) के अफेयर में पड़ जाती है। इसके बाद होती है नील की हत्या का कांड। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

रेखा, अमिताभ बच्चम और जया बच्चन

सिलसिला

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित साल 1981 की क्लासिक फिल्म 'सिलसिला' लव ट्रायंगल पर बनी है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार लीड रोल हमें थे। फिल्म में दिखाया गया था कि रेखा अपने पति संजीव को और अमिताभ अपनी पत्नी जया को धोखा देकर एकदूसरे से चक्कर चलतो हैं। एक हिट फिल्म है। इस मूवी के बाद बिग बी और रेखा कभी पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आए। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ब्लैकमेल

ब्लैकमेल

इरफान खान की 'ब्लैकमेल' साल 2018 में रिलीज हुई एक बेहतरीन डार्क-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी देव कौशल (इरफान खान) नाम के एक सामान्य, मिडिल-क्लास आदमी की है, जो अपनी नीरस जिंदगी और ईएमआई के बोझ से परेशान रहता है। देव एक दिन अपनी पत्नी रीना (कीर्ति कुल्हारी) को सरप्राइज देने के लिए जल्दी घर लौटता है। वहाँ उसे पता चलता है कि रीना का रणजीत (अरुणोदय सिंह) नाम के एक शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

द फैमिली मैन

द फैमिली मैन

'द फैमिली मैन' एक हिट सीरीज रही है। इसके पहले सीजन में दिखाया गया कि पैसे कमाने और काम के चले मनोज वाजपेयी अपनी पत्नी सुची को टाइम नहीं देते हैं। ऐसे में वो प्यार और सहारे के लिए किसी और के पास नहीं बल्कि अपने ही बॉस के करीब हो जाती है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।