सबसे ज्यादा बार रीमेक हो चुकी है यह फिल्म, आखिर इसकी कहानी में ऐसा भी क्या है खास?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स रीमेक फिल्में बनाने के पुराने शौकीन रहे हैं, लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे ज्यादा बार रीमेक की गई फिल्म के बारे में पता है? इस फिल्म को भारत में भी रीमेक करके बनाया जा चुका है।

सबसे ज्यादा बार रीमेक हो चुकी है यह फिल्म, आखिर इसकी कहानी में ऐसा भी क्या है खास?

बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों का बहुत पुराना इतिहास रहा है। बहुत संभावना इस बात की है कि आपकी पसंदीदा हिंदी फिल्म किसी साउथ या हॉलीवुड फिल्म की रीमेक रही हो। इतना ही नहीं, कई बार तो हिट फिल्मों के सीन भी दूसरी फिल्मों से फ्रेम टू फ्रेम कॉपी किए जाते थे। हेरा फेरी, भूल भुलैया, दृश्यम और शैतान जैसी दर्जनों फिल्में हैं जो असल में रीमेक हैं। लेकिन क्या आपको उस फिल्म के बारे में पता है जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार रीमेक किया गया है? चलिए जानते हैं। इस फिल्म को एक-दो नहीं बल्कि कुल मिलाकर 28 बार अलग-अलग देशों और भाषाओं में रीमेक की जा चुकी है।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म का नाम 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' है और यह कहानी कुछ ऐसे पुराने दोस्तों की है जो सालों बात मिलते हैं और यह दावा करते हैं कि उनकी जिंदगी में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हर कोई इसी दावे के साथ जिंदगी जीता है कि उनकी जिंदगी खुली किताब है, लेकिन फिर जब इस दावे को जांचने के लिए वो आपस में एक खेल खेलते हैं, तो एक-एक करके चौंकाने वाले राज खुलने शुरू हो जाते हैं। इस फिल्म को हिंदी में भी रीमेक किया जा चुका है।

अन्य हिंदी फिल्में जो असल में किसी अन्य फिल्म का रीमेक हैं-

  1. गजनी
  2. भूल भुलैया
  3. बैंग बैंग
  4. वॉन्टेड
  5. कबीर सिंह
  6. मर्डर
  7. गॉड तुस्सी ग्रेट हो
  8. दृश्यम
  9. जो जीता वही सिकंदर
  10. टैक्सी नं 9.2.11

जब बॉलीवुड फिल्ममेकर्स की खुली नींद

जब साउथ के फिल्ममेकर्स ने अपनी फिल्मों को हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज करना शुरू किया तो बॉलीवुड की जैसे बत्ती ही बुझ गई। तमिल-तेलुगू और कन्नड़ फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट होने लगीं और बॉलीवुड हाथ पर हाथ धरे बैठा था। तब जाकर हिंदी सिनेमा ने ऑरिजनल स्क्रिप्ट के साथ फिल्मों पर काम करना शुरू किया। लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि हिंदी सिनेमा के मेकर्स ने रीमेक फिल्में बनाना छोड़ दिया। साल 2025 में आई 'सितारे जमीन पर' और अक्षय कुमार की साल 2024 में आई 'खेल खेल में' भी असल में रीमेक मूवीज ही रही हैं।

सबसे ज्यादा बार रीमेक हो चुकी फिल्म

बात 'परफेक्ट स्ट्रेन्जर्स' की करें तो साल 2016 में रिलीज हुई इस इटैलियन फिल्म के नाम पर सबसे ज्यादा बार रीमेक किए जाने का रिकॉर्ड है। अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' असल में इसी मूवी का रीमेक थी। ऑरिजनल फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.7 थी और अक्षय कुमार की फिल्म को सिर्फ 6.5 रेटिंग मिली। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है कि इसे इतनी ज्यादा बार रीमेक किया जा चुका है। तो इसका जवाब है लागत (Budget)। स्टूडियोज को ऐसी फिल्में बहुत पसंद आती हैं जो कम लागत में बन जाएं और जिन्हें बनाने के लिए ज्यादा ताम-झाम ना करना पड़े। यह फिल्म इन सभी मानकों पर खरी उतरती है।

किस फिल्म को कितनी बार किया गया रीमेक?

बात बॉलीवुड की अन्य फिल्मों की करें तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 'हेरा फेरी' असल में साल 1989 में रिलीज हुई 'रामजी राव स्पीकिंग' का रीमेक है। इस फिल्म को अभी तक कुल 4 बार रीमेक किया जा चुका है। इसके अलावा अक्षय कुमार स्टारर 'भूल भुलैया' की बात करें तो यह साल 1993 में आई 'मणिचित्रथाजू' की रीमेक है, इसे भी कुल मिलाकर 5 बार रीमेक किया जा चुका है। इसके अलावा साल 1993 में आई फिल्म दृश्यम को भी कुल 5 बार रीमेक किया जा चुका है। तो आप अब समझ रहे हैं कि बड़ी और कामयाब फिल्मों को रीमेक करना प्रोड्यूसर्स को कितना पसंद है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।