मिर्जापुर मूवी को टक्कर देती हैं ये फिल्में, ओटीटी वॉचलिस्ट में आज ही कीजिए ऐड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mirzapur The Movie: अगर मिर्जापुर मूवी पसंद आई है, लेकिन आपने ये कुछ फिल्में अभी तक नहीं देखी हैं, तो आपको अभी इन्हें अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ना चाहिए।

Mirzapur The Movie
मिर्जापुर की तरह ही देसी एक्शन से लबरेज फिल्मों की लिस्ट।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जापुर - द मूवी' ऑडियंस की उम्मीदों पर बिलकुल खरी उतरी है। लोगों को शक था कि शायद इस फिल्म का भौकाल वेब सीरीज की तुलना में थोड़ा हल्का रह जाएगा, लेकिन जब मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई तो कमाल ही हो गया। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जीतेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को ऑडियंस ने हाथों-हाथ लिया है और लोग इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे। क्या आपको भी मिर्जापुर पसंद आई है और आप ऐसी ही कोई और अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं, तो आज ही अपनी वॉचलिस्ट में जोड़िए ये कुछ फिल्में।

जिला गाजियाबाद

लिस्ट में सबसे पहले संजय दत्त स्टारर फिल्म 'जिला गाजियाबाद' को रखिए। यह मूवी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर मिल जाएगी। फिल्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) के गैंगवार पर आधारित है। संजय दत्त और अरशद वारसी के बीच की जंग आपको मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की दुश्मनी की याद दिलाएगी। यह ठेठ मसाला और लाउड एक्शन फिल्म है।

बाबूमुशाय बंदूकबाज

यह फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मिल जाएगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल प्ले किया था और उनके काम को काफी सराहा गया था। बात कहानी की करें तो यह फिल्म एक छोटे शहर के कॉन्ट्रैक्ट किलर की कहानी है। फिल्म में देसी रोमांस की कोई कमी नहीं है, इसके अलावा गालियां और बिना किसी फिल्टर के रॉ एक्शन है। अगर आपको मिर्जापुर का डार्क ह्यूमर और अचानक होने वाला एक्शन पसंद आया, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।

रंगबाज

इसके लिए भी आपके पास ZEE5 का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। यह असल में फिल्म नहीं बल्कि सीरीज है जो कि 90 के दशक के उत्तर प्रदेश के अपराध जगत पर आधारित है। इसका पहला सीजन गोरखपुर के गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला की असल जिंदगी पर आधारित था। इसमें जीशान अय्यूब और साकिब सलीम जैसे एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर (पहला और दूसरा पार्ट)

अगर मिर्जापुर जैसी फिल्मों की बात हो रही है और देसी एक्शन से लबरेज फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को इसमें नहीं जोड़ा, तो यह लिस्ट अधूरी रहेगी। इस फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट सुपरहिट रहा था। गोरिल्ला स्टाइल में शूट हुई इस पूरी मूवी के डायलॉग्स से लेकर हर एक सीन की अपनी सैवेज वाइब है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया और राजकुमार राव जैसे एक्टर्स ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमिर्जापुर मूवी को टक्कर देती हैं ये फिल्में, ओटीटी वॉचलिस्ट में आज ही कीजिए ऐड