'एनिमल' से 28 साल पहले आई थी ये फिल्म, बिना मशीन गन पैदा की थी दहशत, विलेन को देख आज भी कांप जाती है रूह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी हिंसा और पिता-पुत्र के कॉम्प्लेक्स रिश्ते से सुनामी ला दी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से 28 साल पहले इससे भी खतरनाक फिल्म आई थी?

'एनिमल' से 28 साल पहले आई थी ये फिल्म, बिना मशीन गन पैदा की थी दहशत, विलेन को देख आज भी कांप जाती है रूह

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से 28 साल पहले, 1996 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने बिना मशीन गन के वो दहशत पैदा की थी जो ‘एनिमल’ ने की है? नहीं! आइए आपको इस फिल्म का नाम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, आईएमडीबी रेटिंग और स्टार कास्ट के बारे में बताते हैं।

फिल्म का नाम और उसकी रेटिंग

हम बात कर रहे हैं राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'घातक' की। इस फिल्म में सिर्फ एक्शन नहीं दिखाया गया था, बल्कि इमोशन्स और डर का एक ऐसा मेल था जो 'एनिमल' जैसी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर देता है। इस फिल्म में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया था। इसे IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।

एनिमल vs घातक

एनिमल: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में बाप-बेटे के रिश्ते पर फोकस किया गया है और हिंसा भी बहुत ज्यादा दिखाई गई है।

घातक: 1996 की इस फिल्म में भी बाप-बेटे के रिश्ते पर फोकस किया गया था। यहां लड़ाई सिर्फ मुक्कों की नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान की थी। जब काशी (सनी देओल) को कुत्ता बनने पर मजबूर किया जाता है, तो जो गुस्सा पैदा होता है, वह किसी भी हिंसा से ज्यादा गहरा प्रभाव छोड़ता है।

दमदार विलेन कौन- बॉबी देओल या डैनी डेन्जोंगपा?

'एनिमल' में बॉबी देओल का किरदार 'अबरार' बेहद खतरनाक था, लेकिन 'घातक' का कात्या (डैनी डेन्जोंगपा) भारतीय सिनेमा के सबसे क्रूर खलनायकों में गिना जाता है। कात्या का वह डायलॉग, ‘ये सात भाई, सात के सात मरेंगे, एक साथ मरेंगे’, आज भी दर्शकों के मन में डर पैदा कर देता है। कात्या की दहशत शारीरिक कम और मानसिक ज्यादा थी, जो पूरी बस्ती को अपने पैरों पर झुकाए रखती थी।

क्यों आज भी रौंगटे खड़े कर देती है ‘घातक’?

1. फिल्म में काशी के पिता के रूप में अमरीश पुरी ने जो काम किया है, वह फिल्म की आत्मा है। पिता-पुत्र के बीच का वो टकराव और प्रेम 'एनिमल' के मुकाबले कहीं ज्यादा रिलेटेबल लगता है।

2. 90 के दशक में राजकुमार संतोषी ने जिस तरह से 'पावर पॉलिटिक्स' और 'क्राइम' को दिखाया, वह आज के दौर के डायरेक्टर्स के लिए एक मास्टरक्लास है।

3. इतने सालों बाद भी 7.5 की रेटिंग यह बताती है कि लोग इस फिल्म की कहानी और परफॉरमेंस की आज भी कद्र करते हैं।

एनिमल’ या ‘घातक’?

अगर आप सिर्फ खून-खराबा देखना चाहते हैं, तो 'एनिमल' देख सकते हैं। लेकिन अगर आप ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जहां 'हीरो' का गुस्सा आपको अंदर तक झकझोर दे और जिसका विलेन आपको डरा दे, तो 1996 की 'घातक' आपकी पहली चॉइस होनी चाहिए।

टेबल से समझिए

फिल्मघातकएनिमल
एक्टरसनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरीरणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनल कपूर
विलेनडैनी डेन्जोंगपा बॉबी देओल
निर्देशकराजकुमार संतोषीसंदीप रेड्डी वांगा
रेटिंग7.56.2
बजट6.50 करोड़100 करोड़
कलेक्शन26.50 करोड़ रुपये917 करोड़ रुपये
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।