Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmoushumi chatterjee talked bad about rekha after there conflict over film credit
रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच हुआ था फिल्म क्रेडिट को लेकर विवाद, मेकर्स ने दिया था इस एक्ट्रेस का साथ

रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच हुआ था फिल्म क्रेडिट को लेकर विवाद, मेकर्स ने दिया था इस एक्ट्रेस का साथ

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच इस फिल्म के दौरान विवाद हो गया था। मौसमी मेकर्स से रेखा का सपोर्ट लेने के इतना खिलाफ थीं कि उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ इंटरव्यू दिया था। राखी गुलजार भी रेखा के बारे में बुरा बोल चुकी हैं।

Nov 23, 2025 03:02 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

1980 के दशक में रेखा और मौसमी चटर्जी छाई हुई थीं। दोनों उस समय की टॉप एक्ट्रेसेज मानी जाती थीं। ऐसे में मेकर्स दो हीरोइन और एक हीरो को लेकर कई फिल्में बना रहे थे। इसमें से एक फिल्म थी मांग भरो सजना। 1980 में आई इस फिल्म में मौसमी और रेखा ने साथ काम किया था। फिल्म के हीरो थे जितेंद्र। फिल्म में रेखा ने तुलसी का किरदार निभाया था और मौसमी थीं शांति। एक लव ट्रायंगल था जिसमें जितेंद्र दोनों से प्यार करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म के पीछे की कहानी कम ही लोग जानते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के दौरान क्रेडिट को लेकर रेखा और मौसमी में विवाद हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेखा के खिलाफ मौसमी

दरअसल, फिल्म शुरू होने के दौरान स्क्रीन पर सभी कलाकारों के नाम आते हैं। उस क्रेडिट में रेखा का नाम मौसमी के नाम से पहले था। ये बात मौसमी को पसंद नहीं आई। उन्होंने मेकर्स के सामने विवाद किया कि उनका नाम रेखा से ऊपर और पहले आना चाहिए। लेकिन मेकर्स जानते थे कि उस समय रेखा ज्यादा पॉपुलर और फिल्म का मुख्य चेहरा हैं। ऐसे में क्रेडिट में उनका नाम पहले ही आना चाहिए। उन्होंने मौसमी की एक बात नहीं सुनी। और रेखा का नाम ही ऊपर रखा।

राखी गुलजार ने भी कही कड़वी बातें

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि मौसमी इस बात से इतना नाराज हुई थीं कि उन्होंने रेखा के खिलाफ मीडिया में इंटरव्यू दिया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। वैसे मौसमी ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस राखी गुलजार भी रेखा और उनके फैशन को ट्रोल कर चुकी हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में रेखा को चलता फिरता ज्वेलरी शॉप कह दिया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।