तलाक की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं मौनी रॉय, लेकिन बड़ी डायमंड रिंग ने खींचा सबका ध्यान
मौनी रॉय को बुधवार को स्पॉट किया गया। इस दौरान मौनी ना सिर्फ ग्लैमरस लग रही थीं बल्कि उनकी बड़ी डायमंड रिंग ने सबका ध्यान जरूर खींचा।

मौनी रॉय कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसी खबर आ रही है कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक नहीं हैं। दोनों अलग हो गए हैं और जल्द तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अब तलाक की खबरों के बीच मौनी को स्पॉट किया गया।
मौनी की रिंग ने खींचा ध्यान
मौनी ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। वह दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं। लेकिन इस दौरान जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था मौनी की रिंग। मौनी ने एक बड़ी डायमंड रिंग पहनी हुई थी।
शादी की रिंग नहीं
फैंस को पहले लगा कि ये उनकी शादी की रिंग है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप उनकी शादी की फोटोज देखोगे तो उनकी वेडिंग रिंग अलग दिख रही थी।
मौनी और सूरज ने 2 रीति रिवाज से की थी शादी
मौनी ने सूरज से 27 जनवरी 2022 में शादी की थी। दोनों ने 2 रीति रिवाज से शादी की थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। तलाक की खबरों पर मौनी ने बुधवार को अपना रिएक्शन भी दिया था और कहा था कि मैं सभी मीडिया ऑउटलेट से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज हमें स्पेस दें और प्राइवेसी दें।
सूरज के बारे में बता दें कि वह बिजनेसमैन और दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं दुबई में। सूरज को ज्यादा लाइमलाइट नहीं पसंद थी और वह पब्लिक इवेंट में मौनी के साथ कम ही नजर आते थे।
दिशा ने भी किया सूरज को अनफॉलो
तलाक की खबरों के बीच मौनी की दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया है। दिशा और मौनी काफी क्लोज फ्रेंड हैं और उनके भी अनफॉलो करने के बाद यह कन्फर्म हो गया था कि मौनी और सूरज के बीच कुछ ठीक नहीं है।
मौनी की प्रोफेशनल लाइफ
मौनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म द भूतनी में नजर आई थीं। इस फिल्म में मौनी के साथ संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी लीड रोल में थे। अब वह है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
इसके अलावा वह वेब सीरीज सालाकार में नजर आई थीं जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।
वहीं टीवी से तो वह काफी समय से दूर हैं। लास्ट वह डांस बांग्ला डांस 12 में बतौर जज नजर आई थीं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


