Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMouni Roy Recalls How Man Misbehaved During Narration When She Was 21 He Held My Face
मौनी रॉय ने सुनाया वो डरावना किस्सा, एक आदमी ने पकड़ा उनका मुंह और...

मौनी रॉय ने सुनाया वो डरावना किस्सा, एक आदमी ने पकड़ा उनका मुंह और...

संक्षेप:

मौनी रॉय ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक में अपना दमदार काम दिखाया है। अब मौनी ने बताया कि कैसे एक शख्स ने उनके साथ गलत बिहेव किया था।

Fri, 7 Nov 2025 09:39 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मौनी रॉय ने टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अब फिल्मों में भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रही हैं। अब मौनी ने हाल ही में बताया कि कैसे जब वह 21 साल की थीं तब एक आदमी ने उनके साथ गलत बर्ताव किया वो भी फिल्म नरेशन के दौरान। इस हादसे से वह काफी समय तक डरी थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या हुआ था मौनी के साथ

मौनी से दरअसल, पूछा गया कि क्या उनके साथ कभी कास्टिंग काउच हुआ तो उन्होंने अपूर्व मुखिजा के शो में कहा, ‘मैं 21-11 साल की थी और मुझे किसी के ऑफिस जाना था जहां लोग ऑफिस के अंदर थे और नरेशन बताना था। एक सीन था जिसमें लड़की स्विमिंग पूल में गिर जाती है और वह बेहोश हो जाती है। इसके बाद हीरो उसे बाहर निकालता है और माउथ टू माउथ देता है और फिर उसे होश आ जाता है।’

आदमी ने चेहरा पकड़ा और…

मौनी ने आगे कहा, ‘इसके बाद उस आदमी ने मेरा चेहरा पकड़ा और बताने लगा कैसे माउथ टू माउथ देना है। उस एक सेकेंड में मुझे समझ ही नहीं आया मेरे साथ क्या हुआ। मैं कांपने लगी थी और फिर वहां से भाग गई। मैं काफी समय तक इस हादसे से डर गई थी।’

मौनी का करियर

बता दें कि मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की। इसके बाद वह कई शोज में काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी शो देवों के देव महादेव से मिली। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यू किया। मौनी ने फिर ब्रह्मास्त्र, ब्लैकआउट, वेदा, एलएसडी 2, रोमियो अकबर वॉल्टर जैसी फिल्मों में काम किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।