हमारे बीच कोई तीसरा..., मौनी रॉय से अलग होने के बाद सूरज नांबियार का पहला पोस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mouni Roy Suraj Nambiar: मौनी रॉय से अलग होने की खबरों के बीच, सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर आकर स्पष्ट किया है कि कुछ लोग गलत खबरें फैलाकर उनकी और मौनी की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

हमारे बीच कोई तीसरा..., मौनी रॉय से अलग होने के बाद सूरज नांबियार का पहला पोस्ट

मौनी रॉय और सूरज नांबियार अलग हो गए हैं। जब से दोनों ने पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है तब से कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि मौनी ने सूरज से एलिमनी मांगी है। इस पर आज सूरज ने चुप्पी तोड़ी है। सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इन सभी दावों को झूठा बताया है और अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।

किसी तीसरे के आने से टूटा रिश्ता?

सूरज ने लिखा, ‘मैं एक बात साफ कर दूं, कोई एलिमनी नहीं मांगी गई है। हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। न ही हमारे बीच कोई तीसरा है। मौनी और मैंने एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। यही सच है। इसके अलावा जो भी बाेला जा रहा है वो सिर्फ हमें बदनाम करने की कोशिश है।’

सूरज ने आगे क्या कहा?

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं फिर से कह रहा हूं, हम दोनों या किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर किए जा रहे दावों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। इस मामले में दूसरे लोगों, खासकर उन निर्दोष दोस्तों को घसीटना बिल्कुल गलत है जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। मौनी और मैंने इस पूरे दौर में अपनी गरिमा बनाए रखी है और हम मीडिया से भी उम्मीद करते हैं कि वे रिपोर्टिंग करते समय इसी गरिमा का पालन करें।'

कहानियां गढ़ने वालों पर भड़के सूरज

सूरज ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'मीडिया घरानों ने ऐसी कहानियां गढ़ ली हैं जिनका कोई वजूद ही नहीं है। ये रिपोर्ट्स बिना किसी वेरिफिकेशन के पब्लिश की गई हैं। मैं इसके खिलाफ खुलकर इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि जानबूझकर फैलाई जा रही गलत जानकारियों पर चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है। हमने हमारे बयान में वो बता दिया जो जरूरी था। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफवाहें न फैलाएं और हमें शांति से रहने दें। धन्यवाद।'

14 मई को किया था अलग होने का ऐलान

इससे पहले 14 मई को मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, ‘हम मीडिया द्वारा हमारे निजी जीवन में की जा रही अनावश्यक और दखलअंदाजी वाली हरकतों से काफी दुखी हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले को पूरी गरिमा के साथ सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं। काल्पनिक कहानियां और सरासर झूठ फैलाकर हमारे निजी जीवन को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जा रही है, जो हमारे रिश्ते की हकीकत से कोसों दूर है।’

2022 में हुई थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में नए साल के जश्न के दौरान हुई थी। उस समय सूरज लंबे समय से विदेश में रह रहे थे और उन्हें मौनी की लोकप्रियता के बारे में अंदाजा नहीं था। एक मुलाकात से शुरू हुआ यह सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। कुछ सालों तक डेट करने के बाद, दोनों ने जनवरी 2022 में शादी कर ली थी। अब शादी के 4 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।