मैं गे हूं...मौनी रॉय ने सेक्सुएलिटी पर सवाल उठाने वाले ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे जिन्हें अब एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।

मौनी रॉय कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जबसे सूरज नांबियार के साथ उन्होंने अलग होने की घोषणा की है तबसे मौनी पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे। इतना ही नहीं इस दौरान दिशा पाटनी को भी दोनों के बीच घसीटा गया। मौनी और दिशा काफी अच्छे दोस्त हैं और इन सबमें दोनों की दोस्ती पर भी सवाल खड़े किए गए। अब मौनी ने फाइनली इस पर रिएक्ट किया है।
मैं गे हूं
मौनी से पूछा गया कि उन्होंने खुद को लेकर अब तक का सबसे वाइल्ड अफवाह कौनसी सुनी है तो इस पर एक्ट्रेस ने मोनिका शर्मा से बात करते हुए कहा, ‘ओह कि मैं गे हूं।’
सूरज से अलग होने पर झेली मुश्किलें
मौनी ने फिर बताया कि सूरज से अलग होने के दौरान उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन वह शुक्रगुजार हैं कि उनके चाहने वाले उनके साथ थे। एक्ट्रेस ने कहा, मैं खुद को काफी खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे साथ हमेशा मेरे दोस्त रहे और परिवार वाले भी जो मेरे साथ एक चट्टान की तरह खड़े रहे।
गर्लफ्रेंड्स ने दिया पूरा सपोर्ट
मौनी ने अपनी फीमेल फ्रेंड्स को स्पेशल क्रेडिट दिया और कहा, ‘मुझे हमेशा गर्लफ्रेंड्स सपोर्ट अच्छा रहा है। वे मेरे अच्छे, बुरे और खराब समय में साथ रही हैं। ऐसी महिलाओं का होना आपकी लाइफ में बहुत जरूरी है। ऐसी महिलाएं जो हमेशा आपको उठाती हैं। मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट हैं। आज कल की लड़कियों को आर्थिक और इमोशनल स्टेब्लिटी पर फोकस करना चाहिए। आपको आर्थिक और इमोशनली इन्डिपेन्डेंट होना चाहिए।’
लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे
मौनी ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी काफी रोलर-कोस्टर राइड रही है। उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन ये सब लाइफ का हिस्सा है।
मौनी और सूरज का अलग होने वाला स्टेटमेंट
बता दें कि मौनी ने जब अलग होने की घोषणा की थी तो उन्होंने स्टेटमेंट शेयर किया था सूरज के साथ जिसमें लिखा था, ‘हम देख रहे हैं कि हमारी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी फालतू की अटेन्शन दी जा रही है। हम आपको बताना चाहेंगे कि हम अलग हो रहे हैं और प्राइवेटली इस मैटर को सुलझा रहे हैं। हमारी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें भी बनाई जा रही हैं। लेकिन बता दें कि हमने मिलकर अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। हम अपनी दोस्ती को हमेशा बरकरार रखेंगे। हम चाहते हैं कि आप इस मोमेंट पर हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट कीजिए।’
मौनी की प्रोफेशनल लाइफ
मौनी हाल ही में फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका रोल काफी ट्विस्ट से भरा है। अब वह द वाइव्स में नजर आने वाली हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


