मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं…

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Mouni Roy Suraj Nambiar: मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उनकी और सूरज नांबियार की तलाक की अफवाहों का सच क्या है।

मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं…

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर पहली बार रिएक्ट किया है। दरअसल, मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि उन्होंने अपने पति और बिजनेसमैन सूरज नांबियार को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उनका और सूरज का तलाक हो चुका है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। वहीं अब मौनी ने इन बिना पुष्टि वाली बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या बोलीं मौनी रॉय?

बुधवार दोपहर को मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करना बंद कर दें। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी मीडिया हाउस से हाथ जोड़कर गुजारिश करती हूं कि वे झूठी कहानियां न छापें और हमें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दें। प्लीज।’

मौनी का तलाक हो रहा है या नहीं?

मौनी के इस पोस्ट ने साफ कर दिया है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहों से आहत हैं और उन्होंने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। मतलब उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

यहां देखिए मौनी की पोस्ट

मौनी रॉय

दिशा पाटनी का एक्शन

तलाक की अफवाहों के बीच रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि मौनी की बेस्टफ्रेंड दिशा पाटनी ने उनके पति सूरज काे सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। कुछ देर बाद सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था।

कब हुई थी दोनों की शादी?

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी, 2022 को बंगाली और मलयाली, दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा था, ‘आखिरकार मुझे वो मिल ही गया..♥️ हाथों में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से, हमारी शादी हो गई है!!!!!!!!!!! हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है… 27.01.22 प्यार, सूरज और मौनी।’ बता दें, इस घटना से पहले, मौनी और सूरज के रिश्ते में किसी भी तरह की अनबन की अफवाह नहीं आई थी।

सूरज नांबियार कौन हैं?

सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, दुबई में अपने फैमिली बिजनेस को संभालने से पहले उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में फाइनेंशियल और मैनेजरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि उन्होंने कई फर्मों के लिए स्ट्रेटेजिक एडवाइजर के तौर पर भी काम किया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।